विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2018

माधुरी दीक्षित ने जब 'चोली के पीछे क्या है...' पर किया डांस, बजने लगी सीटियां, ऑडियंस हुए क्रेजी...

'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के प्रमोशन के लिए 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी ने आइकॉनिक गाने 'चोली के पीछे...' पर माधुरी दीक्षित के साथ ठुमके लगाए...

माधुरी दीक्षित ने जब 'चोली के पीछे क्या है...' पर किया डांस, बजने लगी सीटियां, ऑडियंस हुए क्रेजी...
'डांस दीवाने' के सेट पर 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' की स्टारकास्ट
नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में दोनों एक्ट्रेस प्रमोशन के लिए डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे. 'डांस दीवाने' के सेट पर इन दोनों एक्ट्रेस की मुलाकात धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ हुई और तीनों ने स्टेज पर ऐसा तहलका मचाया जिसे देख दर्शक मदमस्त हो गए. माधुरी दीक्षित ने अपने आइकॉनिक गाने 'चोली के पीछे...' पर सोनाक्षी और डायना के एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाए. माधुरी का डांस देख ऑडियंस क्रेजी हो गए और सीटियां बजाने लगे.

बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल हुए फरदीन खान फिर सुर्खियों में, 8 साल से ग्लैमर की दुनिया से दूर अब दिखते हैं ऐसे

सोनाक्षी सिन्हा ने सेट का एक इनसाइड वीडियो जारी किया है, जिसमें वह माधुरी दीक्षित और डायना पेंटी के साथ 'चोली के पीछे क्या है..' पर थिरकती दिख रही हैं. कैप्शन में सोनाक्षी ने बताया कि दोनों 'हैप्पी' माधुरी के साथ डांस स्टेप मैच करने की कोशिश कर रही थीं. 1 दिन पहले जारी किए गए इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Video: ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के घर पहुंच गया बॉयफ्रेंड, और गुस्से में कर डाला 'कलेश'...
 
 

(@nimeshvideos) on

सपना चौधरी ने मुंह पर चुन्नी लपेट लगाए तूफानी ठुमके, पहले नहीं देखा होगा ऐसा धांसू डांस- Video Viral

सेट पर सोनाक्षी ने बच्चों के साथ डांस किया, जबकि माधुरी दीक्षित ने 'मुगल-ए-आजम' के गाने मोहे पनघट पर... परफॉर्मेंस देते हुए मुमताज को श्रद्धांजलि दी है.
 
 
 
 

A post shared by Aalok shaw (@aalok_shaw) on

'सत्यमेव जयते' पर भारी पड़ी 'गोल्ड', अक्षय कुमार ने ऐसे दी जॉन अब्राहम को पटखनी...

बता दें, आनंद एल राय की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में सोनाक्षी और डायना 'हैप्पी' का किरदार निभाएंगी. डायना पेंटी फिल्म में हरप्रीत कौर (हैप्पी) तो सोनाक्षी सिन्हा नवप्रीत कौर (हैप्पी) के किरदार में हैं. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जो मौज-मस्ती और ढेर सारे कन्फ्यूजन से भरा हुआ है. 



'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' 24 अगस्त को रिलीज होगी. इसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में प्रीक्वल के स्टार्स अली फैजल, जिम्मी शेरगिल, पीयूष मिश्रा, मोमल शेख जैसे स्टार्स होंगे. इनके अलावा पंजाबी एक्टर जस्सी गिल और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल निभाएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Phirr Bhag Jayegi, Sonakshi Sinha, Diana Penty, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com