विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

माधुरी दीक्षित के बिजी शेड्यूल में जब हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, रील बनाते हुए दोनों ने यूं की थी मस्ती...देखें BTS Video

माधुरी दीक्षित और सिद्धार्थ शुक्ला का एक इंस्टाग्राम रील बहुत फेमस हुआ था, उसका अब BTS वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इस रील को शूट करते समय दोनों खूब मस्ती कर रहे हैं.

माधुरी दीक्षित के बिजी शेड्यूल में जब हुई थी सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री, रील बनाते हुए दोनों ने यूं की थी मस्ती...देखें BTS Video
माधुरी दीक्षित ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं. माधुरी न सिर्फ अपने डांस के लिए बल्कि अपने शानदार अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी 22वीं सालगिरह मनाई है. माधुरी दीक्षित इस समय डांस दीवाने 3 पर बतौर जज नजर आ रही हैं. हाल ही में माधुरी का यू-ट्यूब पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी दिनचर्या की झलक देती नजर आ रही हैं. वीडियो की खास बात यह है कि इसमें दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की भी झलक देखने को मिल रही है, जिसे देख फैन्स एक बार फिर भावुक हो उठे हैं.

वीडियो में माधुरी ने दिखाया कि उनका पूरा दिन कैसे बीतता है. वीडियो में माधुरी को ब्रेकफास्ट करते हुए, मेकअप करते हुए और शूटिंग के लिए रेडी होते हुए देखा जा सकता है. आखिर में जब वे अपने सेट पर पहुंचती हैं, तो उस एपिसोड के कुछ BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो देखने को भी मिल रहे हैं, जब सिद्धार्थ शुक्ला जून में अपनी वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 2' को प्रमोट करने ‘डांस दीवाने 3' में पहुंचे थे. इस वीडियो में दोनों को फिल्म ‘दिल तो पागल है' का आइकोनिक सीन ‘और पास' करते हुए भी देखा जा सकता है.

इसके साथ ही दोनों का एक इंस्टाग्राम रील बहुत फेमस हुआ था, उसका भी BTS वीडियो देखने को मिल रहा है. माधुरी और सिद्धार्थ के इस प्यारे मोमेंट ने लोगों के दिलों को जीत लिया है. गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 2 महीने हो चले हैं, लेकिन उनके फैन्स उन्हें भूलने का नाम ही नहीं ले रहे. बता दें, अभिनेता का 40 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

ये भी देखें: Dhamaka Trailer Review: जानें कैसा है Kartik Aaryan की 'धमाका' का ट्रेलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Latest Video, Madhuri Dixit BTS Video, Madhuri Dixit Dance Deewane, Dance Dewwane 3, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Video, Madhuri Dixit Sidharth Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com