विज्ञापन

26 साल पुराना वो रोमांटिक गाना, जिसकी शूटिंग में नीली पड़ गई थीं माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर ने पहनीं 40 जैकेट, सोनू-अनुराधा ने बनाया सदाबहार

बर्फीली वादियां, शिफॉन की साड़ी और माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर का रोमांस...पर्दे पर यह नजारा जितना खूबसूरत था, शूटिंग उतनी ही मुश्किल. कड़ाके की ठंड में माधुरी नीली पड़ गई थीं, जबकि अनिल कपूर करीब 40 जैकेट पहनकर सेट पर पहुंचे थे.

26 साल पुराना वो रोमांटिक गाना, जिसकी शूटिंग में नीली पड़ गई थीं माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर ने पहनीं 40 जैकेट, सोनू-अनुराधा ने बनाया सदाबहार
26 साल पुराने इस गाने में शिफॉन की साड़ी पहन ठंड से नीली पड़ गई थीं माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड के रोमांटिक गानों में खूबसूरत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और शिफॉन की साड़ी पहने हीरोइन का अपने हीरो के साथ रोमांस खूब देखने को मिलता है. पर्दे पर ये नजारे जितने खूबसूरत लगते हैं, इनके पीछे की कहानी उतनी ही मुश्किल हो सकती है. 26 साल पहले बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी एक ऐसे ही गाने की शूटिंग की थी, जिसमें उन्हें कड़ाके की ठंड में शिफॉन की साड़ी पहननी पड़ी थी. आलम यह था कि माइनस डिग्री तापमान में शूटिंग करते-करते माधुरी ठंड से नीली पड़ गई थीं. 

वहीं, उनके साथ मौजूद अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने खुद को गर्म रखने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 40 जैकेट पहन रखी थीं. इस दिलचस्प किस्से का खुलासा कोरियोग्राफर फराह खान ने किया था.

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का रोमांटिक गाना

यह दिलचस्प किस्सा साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुकार' (Pukaar) का है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी. इनके अलावा डैनी डेन्जोंगपा और नम्रता शिरोडकर भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे.

फिल्म का रोमांटिक गाना ‘किस्मत से तुम हम को मिले' आज भी संगीत प्रेमियों को पसंद आता है. सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल की आवाज में सजे इस गाने में माधुरी और अनिल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. खूबसूरत लोकेशन और माधुरी की शिफॉन की साड़ी ने गाने को खास बना दिया. हालांकि, पर्दे पर नजर आने वाले इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने के लिए माधुरी को बेहद ठंडे मौसम में शूटिंग करनी पड़ी थी.

शिफॉन की साड़ी में ठंड से नीली पड़ गई थीं माधुरी

हाल ही में फराह खान माधुरी दीक्षित के घर पहुंची थीं, जहां बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म ‘पुकार' की शूटिंग से जुड़ा यह मजेदार किस्सा सुनाया. फराह ने बताया कि वह और माधुरी फिल्म की शूटिंग के लिए अलास्का गई थीं. वहां का तापमान बेहद कम था, लेकिन माधुरी को रोमांटिक गाने के लिए शिफॉन की साड़ी पहननी पड़ी थी.

फराह ने बताया कि जहां माधुरी इतनी ठंड में साड़ी पहनकर शूटिंग कर रही थीं, वहीं अनिल कपूर ने बूट्स के साथ करीब 40 जैकेट पहन रखी थीं. इसके बावजूद माधुरी को ठंड से जूझना पड़ा और वह नीली पड़ गई थीं. पर्दे पर रोमांस और खूबसूरती बिखेरने वाले इस गाने के पीछे की मेहनत का अंदाजा इस किस्से से लगाया जा सकता है.

मेल गिब्सन जैसे दिखते थे हेलीकॉप्टर के पायलट

फिल्म की शूटिंग के दौरान माधुरी और फराह के बीच एक और दिलचस्प मुकाबला होता था. दोनों के बीच होड़ लगी रहती थी कि हेलीकॉप्टर में पायलट के बगल वाली सीट पर कौन बैठेगा. इसकी वजह थी हेलीकॉप्टर का पायलट, जो हॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक मेल गिब्सन जैसा दिखता था.

ये भी पढ़ें: 13-14 की उम्र में हेमा मालिनी को लगा था बड़ा झटका, इस वजह से शूटिंग के बाद फिल्म से निकाला, फिर यूं बनीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल

फराह और माधुरी दोनों ही पायलट के बगल में बैठने के लिए उत्साहित रहती थीं. शूटिंग के दौरान हुई यह छोटी-सी प्रतिस्पर्धा आज भी उनके लिए एक मजेदार याद बन गई है. फिल्म ‘पुकार' के गाने की शूटिंग का यह किस्सा बताता है कि पर्दे पर रोमांटिक और खूबसूरत नजर आने वाले दृश्यों के पीछे कलाकारों को कितनी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Pukar 2000, Anil Kapoor, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com