विज्ञापन

माधुरी दीक्षित शादी के बाद बन गई थीं हाउस वाइफ, सुबह साढ़े पांच बजे उठकर बनाती थीं पति के लिए नाश्ता!

माधुरी दीक्षित की पर्सनल लाइफ काफी समय तक पर्दे के पीछे ही रही लेकिन बॉलीवुड में वापसी के साथ उन्होंने अपनी शादी और घर के बारे में भी बात करनी शुरू की. ऐसे ही एक बातचीत में माधुरी ने शादी के बाद अपने हाउस वाइफ बनने के बारे में बताया था.

माधुरी दीक्षित शादी के बाद बन गई थीं हाउस वाइफ, सुबह साढ़े पांच बजे उठकर बनाती थीं पति के लिए नाश्ता!
माधुरी दीक्षित शादी के बाद बन गई थीं हाउस वाइफ
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी एक्टिंग और डांस से लाखों लोगों का दिल जीता. हालांकि शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया और पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं. उस दौरान माधुरी ने घर संभालने से लेकर पति के लिए सुबह जल्दी उठकर नाश्ता बनाने तक की जिम्मेदारी निभाई. एक्ट्रेस ने दिग्गज एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अपनी मैरिड लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं. सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में माधुरी ने बताया कि वह पति श्रीराम नेने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे उठकर नाश्ता बनाती थीं. उस समय उनके पति कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी करते थे और उन्हें अपने तय ऑपरेशन के लिए जल्दी अस्पताल निकलना पड़ता था. ऐसे में वह सुबह उठकर उनके लिए नाश्ता तैयार करती थीं और फिर कुछ देर आराम करने के लिए वापस सो जाती थीं.

अमेरिका में अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था, मेरे पति सर्जरी करते थे, तब मैं उनके लिए नाश्ता बनाती थी. मैं सुबह साढ़े पांच बजे उठती थी और उनके लिए नाश्ता तैयार करती थी. इसके बाद वह काम पर चले जाते थे और मैं कुछ देर के लिए वापस सो जाती थी. मैंने उस जिंदगी के हर पल को एंजॉय किया. माधुरी की बात करें तो उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को दक्षिणी कैलिफोर्निया में डॉ. श्रीराम नेने के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस पति के साथ अमेरिका में रहने लगीं. इस कपल ने साल 2003 में अपने पहले बेटे एरिन का स्वागत किया. इसके दो साल बाद 2005 में उनके घर दूसरे बेटे रायन का जन्म हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी. हालांकि साल 2007 में उन्होंने म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में वापसी की. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों और टीवी की दुनिया में फिर से अपनी पहचान बनाई. हाल ही में वह ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' में नजर आईं. सिमी ग्रेवाल के शो में माधुरी ने बताया कि आखिर डॉ.श्रीराम नेने की कौन-सी बात उन्हें पसंद आई थीं. दिलचस्प बात यह है कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब श्रीराम नेने को माधुरी की स्टारडम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उन्होंने माधुरी की कोई फिल्म तक नहीं देखी थी. माधुरी ने बताया था, जब आप किसी पार्टनर से मिलते हैं, तो आपको कुछ समानताएं जरूर मिलती हैं. उन्हें मेरे बारे में जो बात पसंद आई, वह यह थी कि मैं किसी की मदद के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करती हूं.

यह भी पढ़ें: 39 साल पुरानी दूरदर्शन की रामायण में हनुमान बने दारा सिंह के बेटे ने अशोक वाटिका में मचाया उत्पात, बजरंगी बन जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Trending, Hindi News, Entertainment News, Madhuri Dixit Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com