अनुपमा सीरियल में मिस्टर कपाड़िया तो याद ही होंगे, जिनकी अनुपमा की जिंदगी में एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन अब फैंस को जानकर हैरानी होगी कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की जिंदगी में भी एक मिस्टर कपाड़िया की एंट्री होने वाली है. दरअसल, पिछले दिनों शो में10 साल का लीप देखने को मिला और तुलसी जेल से वापस लौटी और अपने परिवार को जोड़ने की कोशिश करती हुई नजर आई. लेकिन इसके साथ ही शो में पुराने किरदार तृप्ति की एंट्री हुई, जिसने शो में नए ट्विस्ट ला दिए. लेकिन अब एक्टर अमन वर्मा मशहूर टीवी शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में वापसी करने के लिए तैयार हैं.
अमन वर्मा ने क्योंकि सास भी में एंट्री की कंफर्म
अमन वर्मा ने शो से जुड़ने की जानकारी को कंफर्म करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इस शो ने उनके एक्टिंग करियर में एक अहम पड़ाव तय किया था. पोस्ट में उन्होंने पहले और अब की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “और हम घूम फिरकर वहीं आ गए हैं... एक बार फिर... मैंने अपने करियर की शुरुआत इसी शो से की थी... #kyunkisaasbhikabhibahuthi #kyunki... साल 2001 था और अब 2026 है. 26 साल बाद भी शो का आकर्षण और इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. एकता कपूर आपको सलाम और सम्मान, आपके किरदारों और कहानी पर मुझे जो भरोसा है, उसके लिए... आपके जैसा कोई नहीं है... #anupamkapadia #anupam is Back.”
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब तक क्या हुआ
“क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में 10 साल के लीप के बाद तुलसी अपने परिवार को एक करने में जुटी हुई है. हालांकि तृप्ति ने उसके लिए यह काम मुश्किल कर दिया है क्योंकि उसके कारण करण को पता चल गया है कि पार्थ को तुलसी ने नहीं बल्कि नंदिनी ने मारा था. इसके बाद दोनों की शादीशुदा जिंदगी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. हालांकि अनुपम कपाड़िया की एंट्री से क्या ट्विस्ट आता है यह देखना दिलचस्प होगा.
ये भी पढ़ें- असीम रियाज विवाद: रुबीना दिलैक और हिना खान के बाद विशाल सिंह के तंज पर बिग बॉस 13 फेम बोले- मेरा नाम जपना बंद कर
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं