बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टेलीविजन, इनके एक्टर्स के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है अपने वेट को मेंटेन करते हुए फिट रहना ताकि वो स्क्रीन पर प्रेजेंटेबल लगें और लोग उनसे इंस्पायर्ड हों. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्रॉपर डाइट और जिम करने के बाद भी सेलिब्रिटीज का वजन बढ़ जाता है. ऐसा कई बार बीमारियों के चलते भी होता है. ठीक इसी तरह से कुमकुम सीरियल में प्यारी सी बहू का किरदार निभाने वाली जूही परमार का वजन भी एक बीमारी के चलते दो-तीन महीने में 15 से 17 किलो तक बढ़ गया था. उनके चेहरे पर इतनी सूजन आ गई थी कि वो खुद को पहचान नहीं पा रही थी, फिर उन्होंने कैसे ट्रांसफॉर्मेशन किया आइए हम आपको बताते हैं.
जूही परमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि थायराइड की वजह से दो-तीन महीने में ही उनका वजन 17 किलो तक बढ़ गया था और उनके चेहरे पर इतनी सूजन आ गई थी कि वो खुद को पहचान नहीं पाती थीं और तो और आवाज भी पूरी तरह से बदल गई थी, जिसके चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री को भी कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जूही परमार का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर कोई हैरान रह गया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने काफी मेहनत करके 17 किलो वजन घटाया और एक हेल्दी लाइफस्टाइल शुरू की. जूही परमार के टेलीविजन करियर की बात करें तो उन्होंने कुमकुम, विरासत, कुसुम, देवी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तेरे इश्क में और संतोषी मां जैसी डेली सोप में काम किया. इसके अलावा वह रियलिटी शो पति पत्नी और वो, किचन चैंपियन-5 और बिग बॉस-5 का हिस्सा भी रह चुकी हैं और उन्होंने बिग बॉस शो जीता भी था.
मंदिर जाने के लिए ट्रोल होने पर सारा: "मैं दर्शन करना जारी रखूंगी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं