विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

Kumkum Bhagya Written Update: खत्म नहीं हो रहीं प्रज्ञा और अभी की मुश्किलें, जानें क्या होगा आज

Kumkum Bhagya 28 June 2019 Written Update: कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के पिछले एपिसोड में प्राची अपने और दिशा के लिए टैक्सी ढूंढती है, लेकिन उसी वक्त प्राची को पूरब मिल जाता है. जानें आज कुमकुम भाग्य में क्या होने वाला है...

Kumkum Bhagya Written Update: खत्म नहीं हो रहीं प्रज्ञा और अभी की मुश्किलें, जानें क्या होगा आज
Kumkum Bhagya Written Update: 'कुमकुम भाग्य' में आज के एपिसोड में होगा कुछ ऐसा
  • 'कुमकुम भाग्य' में आज दिखेगा ये नया ट्विस्ट
  • क्या प्राची को मिल पाएगा पार्टी का कॉन्ट्रैक्ट
  • आलिया ने बूजी कहने पर प्राची को लगाई फटकार
नई दिल्ली:

Kumkum Bhagya Written Update: 'कुमकुम भाग्य' में इन दिनों खूब हंगामा चल रहा है. सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलूवालिया (Shabir Ahluwalia) के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में परेशानियां है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन शो में कुछ न कुछ होता ही रहता है. पिछले एपिसोड में आपने देखा की प्राची दिशा और अपने पापा के बारे में प्रज्ञा से और ज्यादा जानना चाहती है, लेकिन प्रज्ञा उसको ज्यादा कुछ नहीं बताती. वहीं पल्लवी आलिया और पूरब की शादी की सालगिरह पर घर में पार्टी रखने का प्लान बनाती है. इसके लिए पल्लवी प्राची से घर में आकर तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए कहती है. जब प्राची ऑफिस से निकलती है, तो उसे दिशा मिल जाती है. दिशा प्राची को लिफ्ट देती है लेकिन उसकी कार बीच में ही खराब हो जाती है.

नीता अंबानी के बैग में जड़े हैं 200 हीरे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के पिछले एपिसोड में  प्राची अपने और दिशा के लिए टैक्सी ढूंढती है, लेकिन उसी वक्त प्राची को पूरब मिल जाता है. पूरब प्राची को लिफ्ट देता है. प्राची दिशा को गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, तभी दिशा पूरब को कार में देख हैरान रह जाती है. दूसरी तरफ प्रज्ञा कियारा को याद करके रोती है.

Koka Song Video: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का गाना 'कोका' हुआ रिलीज, दमदार म्यूजिक ने मचाया धमाल

जीटीवी पर आने वाले सीरियल 'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' के आज के एपिसोड में देखेंगे कि प्राची मेहरा हाउस पहुंच जाती है. पल्लवी प्राची के साथ पार्टी को लेकर डिस्कशन करने लगती है, उसी समय आलिया वहां पहुंच जाती है. आलिया पल्लवी से यह कहकर प्राची को नीचा दिखाने की कोशिश करती है कि मिडल क्लास लोगों को इस पार्टी का कॉन्ट्रैक्ट मत देना क्योंकि ये बहुत बड़ी पार्टी होने वाली है. वहीं प्राची आलिया से बात करने की कोशिश करती है और उसे बूजी कह देती है. लेकिन आलिया इस पर प्राची को डांट देती है. अब देखना होगा कि क्या प्राची को पार्टी का कॉन्ट्रैक्ट मिल पाएगा या नहीं?

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumkum Bhagya Todays Episode, Kumkum Bhagya, Kumkum Bhagya 28 June, Kumkum Bhagya Written Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com