विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2022

KBC 14: शो के बीच में अनुपम खेर ने दी अमिताभ बच्चन को मसाज, राहत मिलने पर बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन

आम लोगों के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) में फिल्मी सितारे भी हिस्सा लेते रहते हैं. दिग्गज अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियों में हैं.

KBC 14: शो के बीच में अनुपम खेर ने दी अमिताभ बच्चन को मसाज, राहत मिलने पर बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन
शो के बीच में अनुपम खेर ने दी अमिताभ बच्चन को मसाज
नई दिल्ली:

आम लोगों के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन के क्विज शो केबीसी 14 (कौन बनेगा करोड़पति 14) में फिल्मी सितारे भी हिस्सा लेते रहते हैं. दिग्गज अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता ने अपनी इस फिल्म का इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इन सितारों ने केबीसी 14 के सेट पर फिल्म 'ऊंचाई' का प्रमोशन किया है.

केबीसी 14 में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता ने एक-दूसरे के साथ काफी मस्ती की और ढेर सारी बातें की. शो में अनुपम खेर ने बिग बी को कंधे की मसाज दी. मसाज लेने के दौरान उन्होंने बेहद अलग तरीके से रिएक्शन दिया. सोनी टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है. जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

प्रोमो में अनुपम खेर अमिताभ बच्चन को कंधे की मसाज देते है. जिसपर अभिनेता कहते हैं, 'ओह अनुपम.' उनके इस रिएक्शन को सुन बोमन ईरानी और नीना गुप्ता जमकर हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर केबीसी 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के फैंस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KBC 14, Kaun Banega Crorepati, Uunchai, KBC, KBC 2022, Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Neena Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com