विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2019

'चंद्रमुखी चौटाला' ने पोस्ट की Photo और खुद को बताया 'बंदरिया', बोलीं- जंगली हूं मैं...

टेलीविजन एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) का फोटो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने खुद की फोटो के साथ बहुत ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है...

'चंद्रमुखी चौटाला' ने पोस्ट की Photo और खुद को बताया 'बंदरिया', बोलीं- जंगली हूं मैं...
कविता कौशिश (Kavita Kaushik) का फोटो हुआ वायरल
  • कविता कौशिक की फोटो हुई वायरल
  • एक्ट्रेस ने ट्वीट कर खुद को बताया, 'बंदरिया'
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

'एफआईआर' सीरियल की कड़क मिजाज पुलिस अफसर 'चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. जिन पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिलता है. हाल ही में कविता कौशिक (Kavita Kaushik Twitter) ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए. इस तस्वीर में कविता कौशिक योग करती हुईं दिख रही हैं. उनकी फोटो तो हैरतअंगेज है ही, लेकिन कविता की पोस्ट में जो सबसे मजेदार है, वह है उनका कैप्शन.

बिग बॉस 13 में वापसी कर सकती हैं देवोलिना भट्टाचार्जी, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कही यह बात


कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने अपनी फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कुछ कुछ मोगली, कुछ कुछ बंदरिया... जंगली हूं मैं.' एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस कविता कौशिक को टीवी शो, एफआईआर (FIR) से पहचान मिली थी. जहां वो एक तेज तर्रार हरियाणवी इंस्पेक्टर की भूमिका अदा करती थीं. इस शो में उनके साथ कीकू शारदा (Kiku Sharda) भी थे.

सुनील शेट्टी संग शेल्फी ले रहा था फैन, एक्टर ने छीना फोन और रख लिया जेब में...देखें Video

कविता (Kavita Kaushik) ने लंबे वक्त तक सब टीवी पर आने वाले इस कार्यक्रम में काम किया था. कविता ने इसलिए एफआईआर शो को छोड़ दिया था, क्योंकि वह टीवी की दुनिया में कुछ नया करना चाहती थीं. कविता कौशिक ने पंंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. फिलहाल वह अपनी शादी शुदा जिंदगी में व्यस्त हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kavita Kaushik, Kavita Kaushik Tweet Viral, Kavita Kaushik Twitter, Kavita Kaushik Photo, Kavita Kaushik Yoga Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com