विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

तीसरी बार पिता बनने के सवाल पर करणवीर बोहरा बोले- अब ज्यादा पैसे कमाने पड़ेंगे...देखें Video

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक्टर हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं.

तीसरी बार पिता बनने के सवाल पर करणवीर बोहरा बोले- अब ज्यादा पैसे कमाने पड़ेंगे...देखें Video
करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं. करणवीर और उनकी पत्नी टीजे सिधू ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) बीते दिनों डेढ़ महीने बाद कनाडा से लौटे हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और साथ ही मीडियाकर्मियों ने उनसे उनकी फैमिली के बारे में बातचीत भी की. करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है.

टोनी कक्कड़ ने Titliaan की सिंगर के साथ 'लैला' सॉन्ग पर यूं लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) से इस दौरान मीडियाकर्मियों ने पूछा कि उन्होंने अपनी फैमिली को मिस नहीं किया. इस सवाल के जवाब में करण कहते हैं: "बहुत किया. अब मैं तीन बेटियों का पिता बन गया हूं. मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और साथ ही ज्यादा पैसे भी कमाने पड़ेंगे." करणवीर बोहरा के वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

Shilpa Shetty ने बहन शमिता संग 'बदन पे सितारे' सॉन्ग पर किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

बता दें कि करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) ने सीरियल 'जस्ट मोहब्बत' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद वह 'शरारत', 'क्योंकि सास भी कभी  बहू थी', 'कसौटी जिंदगी की', 'एक से बढ़कर एक', 'पिया के घर जाना है', 'कुबूल है', 'सौभाग्यवती भवः' और 'नागिन' जैसे करई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा करणवीर बोहरा ने 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'खतरा खतरा खतरा' और 'खतरों के खिलाड़ी' से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इन दिनों एक्टर क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karanvir Bohra, Karanvir Bohra Video, Karanvir Bohra Viral Video, Karanvir Bohra Become Father Again, Karanvir Bohra Daughters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com