पिछले कुछ महीनों से टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू की शादी में परेशानी की खबरें आ रही थीं. लेकिन एक बार फिर से उनका रिश्ता उस समय सुर्खियों में आ गया जब सोशल मीडिया पर करण बोहरा ने टीजे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि टीजे अब भी उनको फॉलो कर रही हैं. जिसके बाद से फिर से उनके रिश्ते को लेकर के बातें शुरू हो गई हैं. जिसके बाद फाइनली करण ने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.
पर्सनल जिंदगी पर नहीं करनी कोई बात
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में करणवीर ने अपने 20 साल के रिश्ते पर पहली बार कुछ बोला है. जिसके बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि मैं अभी इस बारे में किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं करना चाहता हूं. इसलिए मैं बहुत ही सम्मान के साथ मना कर रहा हूं. करण ने रिक्वेस्ट की कि मुझे उम्मीद है कि लोग भी इसका सम्मान करेंगे.
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मैं किसी भी चीज से या लोगों की बातों से परेशान नहीं होता हूं. यहां तक की जब इंटरनेट यूजर्स मुझे बुरा-भला कहते हैं, तब भी मुझे बुरा नहीं लगता.
करणवीर-टीजे की फिल्मी लवस्टोरी
करणवीर और टीजे की लवस्टोरी भी काफी फिल्मी थी. दोनों की मुलाकात बांद्रा के माउंट मैरी चर्च में हुई थी. उनकी मुलाकात दोनों की कॉमन फ्रेंड एक्ट्रेस अनुपमा वर्मा ने करवाई थी. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और रिपोर्ट्स की मानें तो करणवीर ने उसी चर्च में टीजे को प्रपोज किया था.
ये भी पढ़ें: सिंकदर के डायरेक्टर के बाद एक्ट्रेस का भी सलमान खान पर हमला, भाईजान को बताया लेट-लतीफ
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की शादी 3 नवंबर 2006 में हुई थी. उनकी शादी को लगभग 20 साल हो गए हैं. उनके परिवार की बात करें तो उनकी जुड़वां बेटियां (बेला और विएना) का जन्म 2016 में हुआ था और उनकी सबसे छोटी बेटी जिया अब 5 साल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं