विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

Bigg Boss फेम एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ा रहा था यह एक्टर, तभी हुआ कुछ ऐसा बंधवानी पड़ी राखी- देखें Video

करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 9 की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी के साथ कर रहे थे फ्लर्ट, तभी हुआ कुछ ऐसा, बंधवानी पड़ी राखी...

Bigg Boss फेम एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ा रहा था यह एक्टर, तभी हुआ कुछ ऐसा बंधवानी पड़ी राखी- देखें Video
करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और मंदाना करीमी का वीडियो हुआ वायरल
  • करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी का वीडियो हुआ वायरल
  • मंदाना के साथ फ्लर्ट कर रहे थे करणवीर बोहरा
  • टिकटॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है
नई दिल्ली:

बिग बॉस का सीजन 13 (Bigg Boss 13) जहां दिन-ब-दिन धमाकेदार होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिग बॉस (Bigg Boss) के एक्स कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके करणवीर सीजन 9 की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी के साथ इश्क लड़ाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को करणवीर बोहरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. करणवीर और मंदाना के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. हालांकि यह एक टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) है. 

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Video, बोले- नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है...


दरअसल, इस वीडियो में पहले तो करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) बिग बॉस सीजन 9 (Bigg Boss 9) की कंटेस्टेंट रह चुकी एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) के साथ फ्लर्ट कर रहे होते हैं, लेकिन तभी पीछे से उनके को-एक्टर आते हैं और करणवीर बोहरा के होश फाख्ता हो जाते हैं. करणवीर मंदाना से डर के मारे राखी बंधवा लेते हैं. करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी का यह फनी टिकटॉक वीडियो (Funny TikTok Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

गणेश आचार्य के खिलाफ दर्ज हुई FIR, महिला ने लगाया Porn वीडियो दिखाने का आरोप

बता दें कि करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और मंदाना करीमी (Mandana Karimi) एक साथ नई वेब सारीज में काम कर रहे हैं. दोनों जी5 (ZEE5) की वेब सीरीज "द कसिनो- माइ गेम. माइ रूल्स' में नजर आएंगे. मंदाना करीमी और करणवीर बोहरा ने कसिनो की शूटिंग शुरू कर दी है. यह वीडियो शूटिंग के दौरान का ही है और दोनों ही कलाकार मस्ती करते नजर आ रहे हैं.  

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karanvir Bohra, Mandana Karimi, Bigg Boss, Bigg Boss 13, TikTok Video Viral, TikTok, Karanvir Bohra And Mandana Karimi Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com