विज्ञापन

खून के प्यासे देव, पुराना श्राप, चमत्कारी फूल, आपको अपने वश में कर लेगी 6 एपिसोड की सीरीज, डरावनी लोककथा है ये

Netfilx पर एक सीरीज रिलीज हुई है इस सीरीज ने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. सबसे खास बात ये है कि ये सुपरनैचुरल कहानी लोककथा पर आधारित है. इस कहानी की कशिश ऐसी है कि अगर आपने एक बार सीरीज देखनी शुरू कर दी तो 6 एपिसोड पूरे किए बिना उठ नहीं पाएंगे.

खून के प्यासे देव, पुराना श्राप, चमत्कारी फूल, आपको अपने वश में कर लेगी 6 एपिसोड की सीरीज, डरावनी लोककथा है ये
नेटफ्लिक्स पर आई सुपरनैचुरल थ्रिलर, पहला एपिसोड देख सीट से बंध जाएंगे आप
Social Media
नई दिल्ली:

अगर आप ओटीटी पर सुपरनैचुरल कंटेंट देखने के शौकीन हैं और रहस्यमयी कहानियां आपको अपनी तरफ खींचती हैं तो हम आपके लिए एक खास सीरीज लेकर आए हैं. सबसे खास बात ये है कि ये सीरीज 6 एपिसोड में आपको एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती है. मतलब यह है कि अगर आप एक बार देखने बैठें तो आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं और एक बार में ही सारे एपिसोड देख उस रोमांच को महसूस कर सकते हैं.  हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इस सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज का नाम कौरीबुरी: द कर्स्ड टेम्पल है. इस सीरीज में लोककथा और प्राचीन अभिशाप की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में आई वेब सीरीज कौरीबुरी:द कर्स्ड टेम्पल असल में एक बंगाली सीरीज है. बांग्ला में इसका नाम काउरीबुड़िर मंदिर है. यह 6 एपिसोड की सुपरनैचुरल थ्रिलर-हॉरर सीरीज है जो लेखक अवीक सरकार के उपन्यास पर आधारित है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

सायंतन घोषाल के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज पहले बंगाली भाषा में होइचोई पर रिलीज हुई थी. यह सीरीज अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में अवेलेबल है और ट्रेंडिंग चार्ट में जगह बना रही है. सीरीज की कहानी  इस सीरीज की कहानी अच्छाई और बुराई की जंग और अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में जंगल है, खून के प्यासे देवता, चमत्कारी फूल, यह फूल पुराने श्रापों को तोड़ने वाला है. कहानी इस तरह के बंधी हुई है कि आप एक के बाद एक एपिसोड देखते जाएंगे लेकिन इसे बीच में नहीं छोड़ पाएंगे.

वेब सीरीज की लीड स्टार कास्ट

सीरीज की मेन ताकत और कहें कि हाई पॉइंट इसकी कास्ट की परफॉर्मेंस में है. पाओली डैम लीड रोल में हैं. कोलकाता की रहने वाली पाओली ने करियर की शुरुआत बंगाली टेलीविजन सीरियल्स से की थी. फिल्मों में उन्होंने कालबेला, हेट स्टोरी, बुल्बुल जैसी फिल्मों और कई वेब सीरीज में काम किया है. इनके अलावा जीतू कमल भी अहम किरदार में हैं. शाश्वत चटर्जी फिल्म के अहम किरदारों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी वो फिल्म जिसे हॉल में किसी ने नहीं देखा! थियेटर के 28 दिन बाद OTT पर हुई थी रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Ott Series, Entertainment, Hindi News, OTT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com