विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

कपिल शर्मा से पंगा लेने वाले इस कॉमेडियन को करना पड़ रहा है चेहरा छिपाकर ट्रेन से सफर

ये जितने भी बड़े कॉमेडियन बन जाएं पर उनका अंदाज हमेशा साधारण इनसान जैसा रहता है. तभी तो उनकी कॉमेडी में आम आदमी और उसकी जिंदगी से जुड़े जबरदस्त पंच होते हैं.

कपिल शर्मा से पंगा लेने वाले इस कॉमेडियन को करना पड़ रहा है चेहरा छिपाकर ट्रेन से सफर
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
  • अपना सोलो शो कर चुके हैं ट्राई
  • लौटकर आना पड़ा था कपिल के साथ
  • इन दिनों भी है कपिल से झगड़ा
नई दिल्ली: गुत्थी और मशहूर गुलाटी जैसे किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर जितने भी बड़े कॉमेडियन बन जाएं लेकिन उनका अंदाज हमेशा साधारण इनसान जैसा रहता है. तभी तो उनकी कॉमेडी में आम आदमी और उसकी जिंदगी से जुड़े जबरदस्त पंच होते हैं. वे कभी भी अपनी मन की बात कहने से नहीं रुकते और इसी वजह से कई बार उनकी कपिल शर्मा से झगड़ा भी हो गया है. लेकिन इस बार वे अपने झगड़े नहीं फोटो की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने बेटे मोहन के साथ रेलवे स्टेशन पर हैं. उन्होंने अपना मुंह कवर कर रखा है ताकि उन्हें कोई पहचान न सके. 



यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा बोले, 'मैंने उसे गाली दीं, वो बाद में मिला तो 5 गाली और दीं...'

सुनील ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा हैः “रात भर का रेलगाड़ी का सफर मस्ती भरा होता है. मोहन को यह बहुत पसंद है. मुझे भी.”
 
'बिल्‍ला शराबी' बन सुनील ग्रोवर का कपिल शर्मा को मैसेज...? हम नहीं ट्विटर कह रहा है

बता दें कि इस साल मई में फ्लाइट में हुए झगड़े के कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अलग हो गए थे. लेकिन अभी कुछ दिन पहले ही कपिल शर्मा ने घोषणा की थी कि वे कपिल शर्मा के साथ एक नया प्रोजेक्ट शुरू करेंगे. हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है. कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. यह पहला मौका नहीं था, जब कपिल और सुनील की रहें अलग हो गई थीं. 2014 में भी सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा का शो छोड़कर चले गए थे और उन्‍होंनें अपना शो 'मैड इन इंडिया' शुरू किया था. सुनील का यह शो ज्‍यादा नहीं चल सका और आखिरकार सुनील फिर से कपिल के शो में वापिस आ गए थे.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com