विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2018

फिर विवादों में कपिल शर्मा, कर दी रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल!

खबरें गर्म है कि रानी मुखर्जी बुधवार को कपिल शर्मा के साथ शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन अचानक इसे कैंसिल कर दिया गया.

फिर विवादों में कपिल शर्मा, कर दी रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल!
कपिल शर्मा ने कैंसिल की रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग!
  • एक बार फिर कपिल शर्मा ने कैंसिल की शूटिंग!
  • रानी मुखर्जी को अचानक कर दिया शूट के लिए मना!
  • 'हिचकी' प्रमोट करने कपिल के शो में आने वाली थीं रानी
नई दिल्ली: कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का अब तक एक ही एपिसोड टेलिकास्ट हो पाया है, लेकिन यह विवादों में लगातार बना हुआ है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि कपिल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग कैंसिल कर दी. एक्ट्रेस इस गेम शो में अपनी फिल्म 'हिचकी' को प्रमोट करने वाली थीं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "बुधवार शाम रानी मुखर्जी प्रमोशनल एपिसोड की शूटिंग करने वाली थीं, लेकिन कपिल ने सुबह उन्हें बताया कि ऐसा नहीं हो पाएगा और शूटिंग कैंसिल हो गई."

'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को फैन्स ने बताया बोरिंग, पढ़ें कपिल की वापसी पर Twitter Reaction

इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक, "रानी की साथ अचानक शूटिंग कैंसिल करने की बात से पूरी टीम सकते में हैं. कपिल से बहुत उम्मीदें जुड़ी हुई हैं. यह उनकी दूसरी पारी है, इस वजह से उन्हें ज्यादा सावधान होना चाहिए. वह लोगों की नजरों में हैं, इसलिए उन्हें अपने काम को गंभीरता से लेना चाहिए ."

Kapil Sharma कर रहे पुरानी टीम को मिस, ट्विटर पर बयां किया दर्द

याद दिला दें कि हाल ही में ऐसे खबरें आई थीं कि कपिल शर्मा ने फिल्म 'बागी 2' के स्टार्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथ शूटिंग कैंसिल कर दी. इसपर सफाई देते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि टाइगर और दिशा के साथ कोई शूट शेड्यूल ही नहीं किया गया था. कॉमेडियन ने ट्विटर पर लिखा, "टाइगर दूसरे एपिसोड की शूटिंग नहीं करने वाले थे, ऐसे में शूट कैंसिल होने का सवाल ही नहीं पैदा होता. कुछ तो ऑथेंटिक रखा करो यार. ट्विटर क्या अब सफाई देने के लिए रह गया है. टाइगर (श्रॉफ) भाई को शुभकामनाएं, 'बागी 2' के साथ जल्द मिलेंगे."सब्जी बेचने के बाद सुनील ग्रोवर ने बजाया तबला तो फैन्स बोले- सर प्लीज कपिल को माफ कर दो...

मालूम हो कि पिछले साल कपिल शर्मा जमकर विवादों में रहे. ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ हुआ उनका झगड़ा खूब विवादित रहा. इसके बाद सुनील ने कपिल के शो से अलविदा कह दिया था. कपिल के बारे में ऐसा भी कहा गया कि उन्होंने कई बड़े स्टार्स को शूटिंग किए बिना लौटाया, इसमें शाहरुख खान, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसे स्टार्स शामिल रहे.

VIDEO: रानी मुखर्जी से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Family Time With Kapil Sharma, Rani Mukerji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com