विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2024

190 देशों में मजाक बनवा रहे हैं कपिल शर्मा, ऐसे ही चलता रहा तो कैसे आगे बढ़ेगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर अपनी नई दुकान खोली है. नाम, रंग और रूप तो बदल गया लेकिन अभी तक कपिल अपने किसी भी एपिसोड से इंप्रेस नहीं कर पाए.

190 देशों में मजाक बनवा रहे हैं कपिल शर्मा, ऐसे ही चलता रहा तो कैसे आगे बढ़ेगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
नेटफ्लिक्स पर कैसा जा रहा है कपिल शर्मा का शो ?
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के नए शो 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' की शुरुआत हो चुकी है. सेट बड़ा है, प्रॉप्स महंगे हैं, गेस्ट अच्छे अच्छे आ रहे हैं, बजट अच्छा है लेकिन बस एक चीज है जो अच्छी नहीं हो रही और वो है कॉमेडी. कपिल शर्मा ने प्लेटफॉर्म तो बदल लिया लेकिन वो स्क्रिप्ट और अपने जोक्स नहीं बदल पाए और ऐसा लग रहा है कि उनकी यही गलती आगे उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. क्योंकि नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जिससे लोगों को कंटेंट के नाम पर उम्मीदें हैं. इस नई दुकान पर कपिल के वही पुराने बासी पकवान देखकर बिल्कुल भी हंसी नहीं आती. ऐसा कहने से पहले मैंने कपिल के लगातार 4 एपिसोड देखे हैं.

सेलेब्स के चेहरे पर दिखती है कनफ्यूजन

कपिल शर्मा के शो पर आने वाले गेस्ट भी कुछ ज्यादा इंजॉय करते नजर नहीं आ रहे हैं. अभी चमकीला के प्रमोशन के लिए दिलजीत दोसांझ शो पर पहुंचे थे. दिलजीत के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि वो वहां हो रही कॉमेडी को बिल्कुल भी इंजॉय नहीं कर रहे थे. इम्तियाज अली भी ऐसे ही दिखे. कुल मिलाकर वो वहां चल रहे जोक्स इंजॉय नहीं कर रहे थे.

सुनील ग्रोवर की वापसी भी नहीं दिख रही धमाकेदार

सुनील ग्रोवर पिछले 6 साल से कपिल शर्मा से अलग थे. छोटे पर्दे के इस मशहूर गुलाटी का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था. वापसी हुई लेकिन ऐसा लग रहा है कि कपिल नहीं चाहते कि उनसे ज्यादा फुटेज किसी और को मिले. सुनील के किरदार काफी कमजोर लगते हैं और हर बार लड़की बनकर वो वही पुरानी गुत्थी और रिंकू भाभी वाली फील देते हैं.

190 देशो में बेइज्जती करवा रहे कपिल शर्मा !

ये 190 देशों की बात हमने इसलिए जोड़ी क्योंकि कपिल शर्मा लगभग अपने हर एपिसोड में कहते हैं कि उन्हें 190 देशों में देखा जा रहा है. कपिल इसका प्रमोशन तो काफी अच्छे से कर रहे हैं कि उन्हें 190 देशों में देखा जा रहा है लेकिन उनका ध्यान कंटेंट पर नहीं है. बेहतर होता कि वो शो के पैकेजिंग पर कुछ ध्यान देते और कॉमेडी के नाम पर कुछ एक्सपेरिमेंट करते. अब जरा आप ही सोचिए 190 देशों के लोग देख रहे होंगे तो क्या सोच रहे होंगे इंडिया में कॉमेडी के नाम पर लड़कों को लड़की बनाया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show, The Great Indian Comedy Show, Kapil Sharma News, Kapil Sharma Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com