विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

कपिल शर्मा ने ऐश्वर्या राय से पूछा, 'कभी अभिषेक के लिए पराठा बनाया है?', तो एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट... देखें थ्रोबैक Video

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कपिल शर्मा ने ऐश्वर्या राय से पूछा, 'कभी अभिषेक के लिए पराठा बनाया है?', तो एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट... देखें थ्रोबैक Video
'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का वीडियो हुआ वायरल
  • 'द कपिल शर्मा शो' का वीडियो हुआ वायरल
  • कॉमेडियन ने ऐश्वर्या राय से पूछा सवाल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टेलीविजन के फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में यूं तो हर हफ्ते सितारे आकर खूब मजाक-मस्ती करते हैं. हालांकि, कोरोनावायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के कारण शो की शूटिंग को रोक दिया गया था. लेकिन सरकार के आदेश के साथ अब 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग दोबारा शुरू हो रही है. इसी बीच 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और इरफान खान (Irrfan Khan) कपिल शर्मा के शो पर नजर आ रहे हैं. 


इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जब ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से पूछते हैं कि उन्होंने कभी अभिषेक के लिए पराठे बनाए हैं, तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "हां, लेकिन अभिषेक के लिए नहीं, मेरी आराध्या भी है. दोनों बच्चों के लिए बनाया है." इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, "मैं अपने मन में इमेजिन कर रहा हूं कि जब इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाएगी, तो वह पराठा कितना गोरा बनता होगा. जब पराठे पर मक्खन डालती होंगी, तो वह भी एंजॉय करता होगा. गर्म-गर्म पराठे पर व्हाइट मक्खन, तो मक्खन भी बोले कि ऐश्वर्या राय ने बनाया है."

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आगे कहते हैं, "मुझे कोई ऐसा पराठा बनाकर दे, तो मैं लेमिनेशन करा लूं." 'द कपिल शर्मा शो' का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, कपिल शर्मा के शो पर अकसर सेलेब्स खूब मस्ती करते हैं और अपने पुराने किस्सों को याद करते हैं. शो में मौजूद दर्शक भी खूब ठहाके लगाकर हंसते हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Video, The Kapil Sharma Show Video Viral, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Bachchan, Irrfan Khan, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com