टेलीविजन एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उनके हर पोस्ट खूब वायरल भी होते हैं. अकसर उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड अली गोनी के साथ देखा जाता है. जैस्मिन के हर एक पोस्ट पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसाते हैं. जैस्मिन भसीन की जो अब नयी तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखने के बाद फैन्स हैरान हो गए हैं. दरअसल, इन तस्वीरों में जैस्मिन दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं. फोटोज में जैस्मिन को किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजे-संवरे हुए देखा जा सकता है. जैस्मिन की तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि कहीं उन्होंने शादी तो नहीं कर ली है?
अगर आप भी जैस्मिन की तस्वीरों को देखने के बाद यही सोच रहे हैं तो जरा थम जाइए. जी हां, जैस्मिन ने शादी नहीं की है बल्कि दुल्हन के गेटअप में फोटोशूट करवाया है. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने 'द ब्राइड' कैप्शन दिया है. इस पर अली गोनी का भी कमेंट देखने को मिल रहा है. उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए 'माशाल्लाह' के साथ दिल बनाया है. जैस्मिन के इस पोस्ट को 2 लाख से भी अधिक लाइक्स आए हैं, जिस पर लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक सोशल मीडिया यूजर ने जैस्मिन की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अब तक की सबसे प्रीटी ब्राइड", तो एक अन्य ने लिखा है, "अली भाई से सीक्रेट वेडिंग तो नहीं कर ली". वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "जैस्मिन भसीन सबसे हसीन". इस तरह के अलग-अलग रिएक्शन एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.
ये भी देखें: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए कृति सेनन और कार्तिक आर्यन, दिखा अलग अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं