विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

'बालिका वधू'  में आनंदी की बेटी 'निंबोली' बड़ी होकर इन फिल्मों में आई थी नजर, क्या आपने पहचाना?

शो में आनंदी की बेटी के रोल में थीं ग्रेसी गोस्वामी. इस शो में  ग्रेसी ने यंग नंदिनी यानी निंबोली का रोल किया था. अब वही निंबोली बड़ी हो गई है और बड़ी होकर काफी ग्लैमरस दिखती है. 

'बालिका वधू'  में आनंदी की बेटी 'निंबोली' बड़ी होकर इन फिल्मों में आई थी नजर, क्या आपने पहचाना?
'बालिका वधू' में निंबोली
नई दिल्ली:

बाल विवाह पर आधारित टीवी शो 'बालिका वधू' को काफी पसंद किया गया था. इस शो में आनंदी के रोल में अविका गौर नजर आई थीं, जो कि एक बालिका बधू थी. शो में आनंदी की क्यूनेस और स्ट्रगल को घर घर पसंद किया जाने लगा. शो आगे बढ़ा तो आनंदी की बेटी के रोल में नंदिनी यानी निंबोली नजर आई. शो में आनंदी की बेटी के रोल में थीं ग्रेसी गोस्वामी. इस शो में  ग्रेसी ने यंग नंदिनी यानी निंबोली का रोल किया था. अब वही निंबोली बड़ी हो गई है और बड़ी होकर काफी ग्लैमरस दिखती है. 

निंबोली या ग्रेसी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं. टेलीविजन एक्ट्रेस ग्रेसी गोस्वामी ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी. बालिका वधू में नंदिनी के रोल में वह घर घर पहचानी जाने लगीं. निंबोली बाद में सब टीवी के शो 'क्यूं ऊंचे दिल छोड़ आए'  में नजर आईं. वहीं स्टार भारत के शो मायावी मलिंग में वह गरिमा के रोल में दिखीं.  

बता दें कि ग्रेसी ने अपने करियर की शुरूआत जी टीवी के शो बंधन - सारी उमर हमें संग रहना है से की थी. 2016 में बालिका वधू शो बंद होने के बाद वह रियलिटी टीवी डांस शो झलक दिखला जा 9 में भी दिखी थीं.

बॉलीवुड करियर की बात करें तो ग्रेसी 2017 में विद्या बालन स्टारर फिल्म 'लाडली'  में लीड रोल में दिखी थीं. वहीं तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ में वह सानिया भगत के रोल में थीं.   
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balika Vadhu, Balika Vadhu Actor, Balika Vadhu Actress, Balika Vadhu Actress Avika Gor, Balika Vadhu Anandi, Balika Vadhu Anandi Aka Avika Gor, Balika Vadhu Anandi Dance On Jalebi Ba, Balika Vadhu Anandi Then And Now, Balika Vadhu Fame Avika Gor, Balika Vadhu Jagiya, Balika Vadhu Anandi Dance On Jalebi Baby, Balika Vadhu Star Pratyusha Banerjee, Balika Vadhu 2000 Episodes, Avika Gor, Avika Gor Acting Career, Avika Gor Actress, Avika Gor Laado 2, Avika Gor And Adil Khan, Avika Gor Balika Vadhu, Avika Gor Bikini Photo, Avika Go
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com