विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2020

Hina Khan ने पिंक और ऑफ व्हाइट आउटफिट में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, Photos में देखें एक्ट्रेस का अंदाज

हिना खान (Hina Khan) का यह लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Hina Khan ने पिंक और ऑफ व्हाइट आउटफिट में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, Photos में देखें एक्ट्रेस का अंदाज
हिना खान (Hina Khan)
  • हिना खान की ग्लैमरस फोटो हुई वायरल
  • हिना खान का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • हिना खान पिंक और ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में आईं नजर
नई दिल्ली:

टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) हाल ही में मालदीव से वापस लौंटी हैं. हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने खूबसूरत सी फोटो शेयर की जिसमें पिंक और ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है. इस फोटो में हिना खान (Hina Khan) का एक्सप्रेशन देखने लायक है. काफी समय बाद हिना खान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. 

वायरल हो रही फोटो में हिना खान (Hina Khan) काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनकी ज्वेलरी और मेकअप हिना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. हिना खान इस फोटो में पिंक और ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हिना खान हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड और फैमिली के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने गई थीं. और हिना खान ने मालदीव से कई ग्लैमरस फोटो भी शेयर की थी. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2'भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Bold Look, Hina Khan In A Black Bikini, Hina Khan Maldives, Hina Khan Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com