स्टेज 3 कैंसर से जूझ रहीं हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं इवेंट्स और रियलिटी शोज में भी हाल ही में उन्हें हिस्सा लेते हुए देखा गया. इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पूछे जाने पर कि वह नेल्स पर पेंट क्यों नहीं लगाती? पर अपना रिएक्शन दिया है. हाल ही में अपने कथित पॉलिश किए हुए नाखूनों के पीछे की जानकारी देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की क्लोज-अप तस्वीर शेयर की.
एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने नाखूनों पर पेंट नहीं किया है, लेकिन कीमोथेरेपी के कारण उनके नाखूनों का रंग फीका पड़ गया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाखूनों की फोटो के साथ हिना खान ने लिखा, "ठीक है, आप में से बहुत से लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनमें मेरी बिल्डिंग के कुछ लोग भी शामिल हैं..मैंने कोई नेल पॉलिश नहीं लगाई है हाहाहाहा..मैं नेल पेंट लगाकर कैसे प्रार्थना कर सकती हूं. थोड़ा दिमाग लगाओ मेरे प्यारे साथियों."
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

आगे लिखा, "नाखूनों का रंग उड़ना कीमोथेरेपी के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है..मेरे नाखून भंगुर, सूखे हो गए हैं और कभी-कभी नाखून के तल से ऊपर उठ जाते हैं..लेकिन लेकिन लेकिन...आप जानते हैं कि अच्छी बात क्या है. यह सब अस्थायी है. और याद रखें कि हम ठीक हो रहे हैं. अल्हम्दुलिल्लाह." जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि इस्लाम में रंगीन नाखूनों से नमाज नहीं पढ़ी जाती.
बता दें, हिना खान ने रमजान 2025 का अपना पहला रोज़ा सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने सहरी से लेकर इफ्तारी तक के अपने दिन की तस्वीरें पोस्ट कीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं