विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2021

हिना खान ने लगाई पूल में डुबकी, फिर स्विमिंग करते हुए यूं दिये जबरदस्त पोज- देखें Video

हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह पूल में डुबकी लगाते हुए और पानी के अंदर ही पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

हिना खान ने लगाई पूल में डुबकी, फिर स्विमिंग करते हुए यूं दिये जबरदस्त पोज- देखें Video
हिना खान (Hina Khan) का पूल वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का पूल वीडियो हुआ वायरल
  • पानी के अंदर पोज देती दिखीं एक्ट्रेस
  • फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं हिना खान का वीडियो
नई दिल्‍ली:

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान (Hina Khan) ने अपने अंदाज और काम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हिना खान इन दिनों भले ही टीवी सीरियल और फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. उनकी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, हिना खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह पूल में डुबकी लगाते हुए और पानी के अंदर ही पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. 

हिना खान (Hina Khan) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख 37 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरे दोस्त बीप्राक पर बारिश की जाए प्यार की. क्या गाना है..." उनके इस वीडियो को लेकर जहां एक यूजर ने लिखा, "शानदार..." तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "खूबसूरत..." इसके अलावा फैंस फायर इमोजी शेयर कर भी एक्ट्रेस के वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान अपने वीडियो और फोटो को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों.

हिना खान के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह बिग बॉस 14 में बतौर सूपर सीनियर नजर आई थीं. उन्होंने शो में गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एंट्री की थी. हिना खान ने बीते साल ही फिल्म 'हैक्ड' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था, साथ ही वह नागिन 5 में 'नागेश्वरी' की भूमिका में भी नजर आईं थीं. हिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी. इस शो में उन्होंने 'अक्षरा' के रूप में दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Pool Video, Hina Khan Turns Into Water Baby, Hina Khan Pool Video Winning Heart, Hina Khan Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com