विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2020

Hina Khan ने वर्कआउट कर जिम में यूं बहाया पसीना, एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस ने भी की तारीफ- देखें Video

हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं.

Hina Khan ने वर्कआउट कर जिम में यूं बहाया पसीना, एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस ने भी की तारीफ- देखें Video
हिना खान (Hina Khan) ने जिम में वर्कआउट कर बहाया पसीना
  • हिना खान ने जिम में वर्कआउट कर यूं बहाया पसीना
  • एक्ट्रेस का अंदाज देख फैंस ने की तारीफ
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान के कुछ वीडियो को देखकर यह भी कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. हिना खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में हिना खान पूरी डेडिकेशन के साथ वर्कआउट कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

#IJustLoveIt #PilatesGurl #FeelKaroReelKaro @she

A post shared by HK (@realhinakhan) on

हिना खान (Hina Khan) ने अपने वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर साझा किया है, जिसपर अभी तक 83 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. पिंक टॉप और ब्लैक टाइट्स में हिना खान का जिम लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में हिना खान वर्कआउट को पूरा टाइम देती नजर आ रही हैं और कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने अपने अंदाज से यूं फैंस को चौंकाया हो. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. 

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) आखिरी बार 'नागिन 5' (Naagin 5) में नजर आई थीं. हालांकि, अब उनकी जगह टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने ले ली है. हिना खान ने शो के कुल 3 एपिसोड शूट किये. खास बात तो यह है कि शो का प्रीमियर एपिसोड कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में से दर्शकों का द्वारा सबसे ज्यादा बार देखा गया. इस बात की जानकारी भी हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर दी थी. बताया जा रहा है कि इस बार नागिन 5 अपने पिछले चारों सीजन के मुकाबले बड़ा और शानदार होने वाला है. नागिन 5 में दर्शकों को नाग और नागिन की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Gym Video, Hina Khan Workout Video, Hina Khan Workout With Full Dedication
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com