विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2023

'गुम हैं किसी के प्यार में' की सई से प्यार का इजहार करेगा सत्या, पीछे खड़े विराट को लगेगा झटका, फैंस बोले- बंद कर दो सीरियल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में के नए प्रोमो में सत्या का सई को प्रपोज करना विराट ही नहीं फैंस को भी झटका है.

'गुम हैं किसी के प्यार में' की सई से प्यार का इजहार करेगा सत्या, पीछे खड़े विराट को लगेगा झटका, फैंस बोले- बंद कर दो सीरियल
गुम हैं किसी के प्यार में का नया प्रोमो देख फैंस को लगेगा झटका
नई दिल्ली:

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में लीप आने से पहले सत्या, सई और विराट की कहानी उलझती हुई नजर आ रही है. जहां विराट अपने परिवार से दूर जा रहा है तो वहीं सई को उसके लिए प्यार जाग गया है. इसी बीच सत्या को भी सई के लिए अपने प्यार का एहसास हो गया है, जिसके चलते वह उसे प्रपोज करने का प्लान बनाता हुआ भी दिख रहा है. इसी के चलते अपकमिंग एपिसोड में वह उसे प्रपोज करता हुआ नजर आएगा, जिसे सुनकर विराट को झटका लगेगा. 

लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि सई, विराट को जाने से रोकने के लिए एयरपोर्ट जाती है. जहां वह सपना देखती है कि उसे प्यार का इजहार कर दिया. लेकिन उसका सपना टूट जाता है और वह देखती है कि विराट किसी को एयरपोर्ट ड्रॉप करने आया है. वहीं विराट भी सई को देख लेता है. लेकिन वह जवाब दिए बिना चली जाती है. 

दूसरी तरफ सत्या अपने प्यार का इजहार करने के लिए अस्पताल की नर्स के साथ मिलकर खूब सजावट करवाता है. वहीं झूठ बोलकर सई को बुलाता है. इसके अलावा अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई, सत्या के पास पहुंचती है. जहां वह उससे प्यार का इजहार करेगा. लेकिन पीछे विराट यह सब देख लेगा और उसे गहरा धक्का लगेगा. 

प्रोमो देखने के बाद फैंस का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, भाई ये रिजेक्ट होने वाला है तो दूसरे ने लिखा, सीरियल ही बंद कर दो. तीसरे यूजर ने लिखा, सब बकवास कर दिया है. चौथे यूजर ने लिखा, सई को सत्या पर भड़कना चाहिए जैसे वह विराट पर गुस्सा हुई थी. पहली एनिवर्सरी पर.   

सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update In Hindi, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Kahani, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin News, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Tv Serial, Sai, Satya, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo, Virat, Tv Serial, Tv News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com