विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2023

17 साल में इतना बदला 'घर की लक्ष्मी बेटियां' की सरस्वती का लुक, पहले और अब की तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

17 साल पहले ज़ी टीवी सीरियल घर की लक्ष्मी बेटियां की भोली भाली सरस्वती यानी एक्ट्रेस क्षिती जोग का पूरा लुक बदल चुका है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे.

17 साल में इतना बदला 'घर की लक्ष्मी बेटियां' की सरस्वती का लुक, पहले और अब की तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान
'घर की लक्ष्मी बेटियां' की सरस्वती का पूरा लुक बदल चुका है
नई दिल्ली:

ज़ी टीवी के धारावाहिक घर की लक्ष्मी बेटियां में सरस्वती नाम की भोली भाली लड़की का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस क्षिती जोग तो आपको याद ही होंगी, जिन्होंने टेलीविजन पर 25 साल से ज्यादा का समय बिता दिया है. इस सीरियल में सरस्वती को उन लोगों का ढेर सारा प्यार मिला. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सरस्वती यानि क्षिति जोग आखिर हैं कहां, क्या कर रही हैं और कैसी दिखने लगी हैं  आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उनका बदला हुआ लुक. क्षिति  बदले हुए लोग को देखकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे और शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे. सबसे पहले यादें ताजा करते हैं सीरियल की सरस्वती की और दिखाते हैं आपको पहले की तस्वीर.

25 सितंबर 2006 को ज़ी टीवी पर घर की लक्ष्मी बेटियां धारावाहिक टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें चार बहनों की कहानियों को दिखाया गया था.

इसमें सबसे बड़ी बहन सरस्वती का किरदार निभाने वाली क्षिती जोग की इस तस्वीर पर नजर डालिए, इसमें दूसरे नंबर पर नजर आ रही नीले कलर की चुनरी पहने सरस्वती उर्फ क्षिती जोग बहुत मासूम और प्यारी लग रही हैं.

इतना ही नहीं क्षिती जोग मराठी सीरियल वदलवत, गंध फुलांचा गेला संगुन, तू तीथे में नजर आ चुकी हैं. हिंदी डेली सोप में आपकी अंतरा, मान रहे तेरा पिता, साराभाई वर्सेस साराभाई, नव्या, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे फेमस धारावाहिक का वो हिस्सा रही हैं.

क्षिती की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अप्रैल 2012 को मराठी एक्टर हेमंत धोमे से शादी की. जिनसे उनके दो बच्चे हैं.

सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kshiti Jog, Ghar Ki Lakshmi Betiyan, घर की लक्ष्मी बेटियां की सरस्वती, Ghar Ki Lakshmi Betiyan Serial, Ghar Ki Lakshmi Betiyan Serial Actress, Ghar Ki Lakshmi Betiyan News, Ghar Ki Lakshmi Betiyan Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com