विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2025

बिग बॉस 19 से बाहर होकर नोएडा पहुंचे मृदुल तिवारी, मिला जोरदार वेलकम, सड़क पर उतरा फैन्स का हुजूम

मृदुल तिवारी को मिले ग्रैंड वेलकम से साफ है कि पब्लिक से उन्हें पूरा सपोर्ट मिल रहा था लेकिन बिग बॉस का गेम शायद कुछ और ही चल रहा था.

बिग बॉस 19 से बाहर होकर नोएडा पहुंचे मृदुल तिवारी, मिला जोरदार वेलकम, सड़क पर उतरा फैन्स का हुजूम
मृदुल तिवारी को मिल रहा जनता का प्यार
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 19 से निकलने के बाद अब फाइनली मृदुल तिवारी अपने शहर नोएडा पहुंचे और यहां उन्हें किसी फिल्म स्टार सा वेलकम मिला. गले में मालाएं और सड़क पर फैन्स की भीड़ जो केवल मृदुल का नाम चिल्ला रहे थे और उनकी तस्वीरें लेना चाहते थे. मृदुल भी बड़े ही प्यार से गाड़ी से बाहर निकल हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. मृदुल को मिला ये प्यार दिखा रहा है कि उनके पास अच्छा फैन सपोर्ट है. ऐसे में उनका बाहर निकलना हर किसी को हजम नहीं हो रहा है.

मृदुल के एविक्शन पर भी सवाल मंडरा रहे हैं. एक तरफ मृदुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऑडियंस के सामने उन्होंने जो स्पीच दी थी उसका अच्छा पार्ट एडिट कर दिया गया और सिंपल वाला दिखाया गया. मतलब के मेकर्स भी सोच समझकर दिखा रहे हैं कि वे क्या दिखाना चाहते हैं. वहीं शो में लाइव ऑडियंस के तौर पर पहुंची एक महिला ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि उन्हें ये बताया गया था कि यह वोटिंग कैप्टन्सी टास्क के लिए है. 

अभिषेक बजाज ने भी उठाए सवाल

अभिषेक बजाज ने आवेज दरबार के साथ लाइव सेशन में कहा कि जब मेकर्स ने चाहा तो तीन कंटेस्टेंट को दूसरा मौका दिया गया लेकिन जब उनकी बारी आई तो सीधे नॉमिनेशन कोई दूसरा रास्ता नहीं. सीधे-सीधे घर से बाहर कर दिया जबकि कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट को शो में दूसरा मौका दिया गया. वहीं अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन पर तो हर कोई हैरान था. सोशल मीडिया पर भी यही राय थी कि बजाज वो कंटेस्टेंट थे जो सीक्रेट रूम डिजर्व करते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 Contestants, Bigg Boss 19 Finale, Bigg Boss 19 Mridul Tiwari, Mridul Tiwari Elimination, Mridul Tiwari Welcome In Noida, Mridul Tiwari Gets Grand Welcome In Noida, Abhishek Bajaj, Abhishek Bajaj Elimination, Abhishek Bajaj News, Abhishek Bajaj Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com