Anupamaa : टीवी शो 'अनुपमा' के नए एपिसोड में इमोशन और ड्रामा साथ-साथ नजर आएंगे. कहानी का फोकस मनप्रीत और रविंदर पर रहेगा, जिनके साथ घर में गलत व्यवहार हो रहा है. अनुपमा सब कुछ अपनी आंखों से देखती है, लेकिन तुरंत रिएक्ट करने के बजाय चुप रहकर बड़ा कदम उठाने का फैसला करती है. उसकी मजबूत डायलॉग डिलीवरी एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करेगी. उधर टीना और अर्जुन की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगेगी. वहीं पाखी और दिवाकर के रिश्ते में भी नया मोड़ आएगा, जो आगे चलकर बड़ी हलचल मचा सकता है.
पाखी को है दिवाकर के आने की उम्मीद
इस पूरी टेंशन के बीच हंसमुख, रविंदर, नाकिर और धीरज गाना गाते हैं जिससे कि मनप्रीत और रविंदर का मूठ ठीक हो सके. सभी के साथ को देखकर अचानक से अनुपमा इमोशनल हो जाती है. वहीं, दूसर तरफ पाखी को उम्मीद है कि दिवाकर वापिस लौटकर आएगा इसलिए वो परितोष को घर की सफाई करने के लिए कहती है. लीला और किंजल को दिवाकर के इरादों पर शक है लेकिन पाखी उनकी एक भी बात को नहीं सुनती.
प्रॉपर्टी का सच आएगा सामने
टीना और अर्जुन को डर है कि अगर रविंदर वापस आ गया तो प्रॉपर्टी उनके हाथ से निकल जाएगी. वे फोन पर बात करते हैं कि पेपर्स मनप्रीत और रविंदर के नाम पर बनने वाले हैं. अनुपमा यह सब सुन लेती है. अगले दिन वह ऐसा कदम उठाती है जिससे टीना और अर्जुन को मनप्रीत के पैर छूने पड़ते हैं. सबके सामने माहौल बदल जाता है.
अनुपमा के सामने आएगा दिवाकर का सच
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा रेस्टोरेंट में दिवाकर को देखती है. दिवाकर वहां पर अकेला नहीं होता बल्कि उसके साथ एक औरत और बच्चा भी होते हैं. अनुपमा को सदमा तब लगता है जब उसे पता चलता है कि वह महिला दिवाकर की पत्नी है और वह बच्चा उसका बेटा है और दोनों मिलकर अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते हैं. इसके बाद अनुपमा को ये भी पता चलता है कि दिवाकर का असली नाम करण है. अनुपमा दिवाकर का बर्थडे सेलिब्रेट करना वाला सीन अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है ताकि सभी को सच्चाई बता सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं