विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

एकता कपूर बनाएंगी 'कभी खुशी कभी गम' की टीवी रीमेक, ये एक्टर करेगा अमिताभ का रोल

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की टीवी रीमेक बनाने के लिए बालाजी फिल्म की मालिक व प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ऐलान कर दिया है.

एकता कपूर बनाएंगी 'कभी खुशी कभी गम' की टीवी रीमेक, ये एक्टर करेगा अमिताभ का रोल
'कभी खुशी कभी गम' फिल्म का एक सीन
  • 'कभी खुशी कभी गम' का टीवी रीमेक
  • बिग बी का रोल हुआ फाइनल
  • एकता कपूर बनाएंगी रीमेक
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की टीवी रीमेक बनाने के लिए बालाजी फिल्म की मालिक व प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ऐलान कर दिया है. इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ने काफी अहम रोल निभाया था. उनके दमदार किरदार की वजह से लीड एक्टर शाहरुख खान भी फीके पड़ गए थे. इस वजह से अब सवाल यह रहा कि यदि इस फिल्म की टीवी रीमेक बनेगी तो बिग बी भूमिका कौन अदा करेगा. इसका जवाब भी एकता कपूर दे चुकी हैं.

एक अंग्रेजी इंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक टीवी एक्टर बिजॉय आनंद को इस रोल के लिए एकता ने फाइनल कर दिया है. वहीं 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' की टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस लुक टेस्ट के बाद काजोल या करीना का किरदार निभा सकती हैं.

तब्बू को अनिल कपूर पर इस कदर आया प्यार, ताजा हो गए 'विरासत' के पल, देखें वीडियो

बता दें कि 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, काजोल और करीना कपूर खान जैसी मशहूर एक्टर्स थे. ऐसे में टीवी रीमेक करते वक्त एकता यह जरूर ध्यान देंगी कि सभी का लुक फिल्म के जैसा ही दिखने वाला हो. वेबसाइट के रिपोर्ट के अनुसार मशहूर वीजे वरुण शूद शायद ऋतिक रोशन का रोल कर सकते हैं. हालांकि इंडिया फोरम से बात करते वक्त वरुण ने इस बात से मना कर दिया और कहा कि मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट्स होने की वजह से डेट क्लैश हो रहे हैं, अभी मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं.

'साहो' की शूटिंग की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसे नजर आए 'बाहुबली' प्रभास... देखें Photo

टीवी रीमेक 'कभी खुशी कभी गम' के अलावा एकता कपूर 'नागिन 3', ये है मोहब्बते, 'ये है चाहते', और 'कसौटी जिंदगी की रीबूट' के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.

VIDEO: पुरानी यादों में खोए अभिनेता अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Kapoor, Kabhi Khushi Kabhie Gham, TV Remake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com