विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

नशे में धुत इस टीवी एक्ट्रेस ने तेज रफ्तार कार से 7 गाड़ियों में मारी टक्कर, हादसे का वीडियो वायरल

मुंबई के सांताक्रूज में नशे में धुत एक टेलीविजन एक्टर ने अपनी तेज रफ्तार कार से कम से कम सात वाहनों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

नशे में धुत इस टीवी एक्ट्रेस ने तेज रफ्तार कार से 7 गाड़ियों में मारी टक्कर, हादसे का वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

मुंबई के सांताक्रूज में नशे में धुत एक टेलीविजन एक्टर ने अपनी तेज रफ्तार कार से कम से कम सात वाहनों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब कथित तौर पर नशे में धुत रूही शैलेशकुमार सिंह (30) ने अपनी कार से अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में चार दो-पहिया वाहन और तीन कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कार और बस टक्कर में 5 की मौत

हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिंह कार के आसपास एकत्रित हुए लोगों से बहस करती नजर आ रही है. वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाती भी दिखाई दे रही है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. वीडियो देखने के लिए आपको ट्विटर पर आपको रूही सिंह से सर्च करना होगा. फिर वहां कई वीडियो और फोटो दिख जाएंगे. यहां क्लिक करें

मुंबई में CST बिज हादसे में 31 घायल और छह की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drunk TV Actor, Drunk TV Actor Ruhi Shaileshkumar Singh, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com