90 के दशक में डीडी वन पर एक शो आता था. जिसका नाम चंद्रकांता था. इस शो का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता था. इस शो को देखने के लिए लोग या तो पहले से काम निपटा कर बैठ जाते थे या फिर काम छोड़कर ही आ जाते थे. इस शो में राजकुमारी चंद्रकांता की कहानी दिखाई गई थी. 1994 के शुरू हुए इस सीरियल की स्टारकास्ट अब पूरी तरह से बदल चुकी है. आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि क्या ये वो ही एक्टर्स हैं जिन्हें हमने चंद्रकांता में देखा था. आइए आपको बताते हैं कि किस कलाकार ने कौन सा रोल निभाया और सब कितना बदल गए हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये थी स्टारकास्ट
शो में शिखा स्वरूप ने चंद्रकांता का किरदार निभाया था. उन्हें अगर आप आज देखेंगे को ये नहीं पहचान पाएंगे कि वो चंद्रकांता हैं. शहबाज खान ने कुंवर वीरेंद्र, मामिक सिंह ने सूर्या, अखिलेंद्र मिश्रा ने क्रूर सिंह, सुरेंद्र पाल ने विजयगढ़ के राजा, क्रुति देसाई ने सभ्या, इरफान खान ने बद्रीनाथ/ सोमनाथ, मुकेश खन्ना ने जानबाज, पंकज धीर ने शिवदत्त और राजेंद्र गुप्ता ने पंडित जगन्नाथ का किरदार निभाया था. इसके अलावा भी चंद्रकांता की लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट थी. जिसमें से कुछ आज भी टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं. इन सितारों और चंद्रकांता का गाना सुनने के बाद फैंस को एक बार फिर पुराने दिन याद आ गए हैं. वो ये पोस्ट देखने के बाद ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
चंद्रकांता के आज भी फैन हैं लोग
इस पोस्ट पर लोग अपने समय को याद कर रहे हैं. एक ने लिखा- जिन लोगों ने ये शो देखा है वो 40 साल के होंगे और उनके बच्चे भी हो गए होंगे. एक ने लिखा- चंद्रकांन्ता, अलिफ़ लैला, चित्रहार, अजनबी, सुराग, ये उन दिनों की बात है ज़ब मकान कच्चे और दिल पक्के होते थे... 90 वाले लड़कों के लिए वही स्वर्ग था. एक ने लिखा- मेरे बचपन का बेस्ट सॉन्ग....जितनी बार भी सुनो मन नही भरता था.आज भी सुन के अच्छा लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं