विज्ञापन

रावण-जटायु युद्ध का ये सीन कर देगा रोंगटे खड़े, लंकेश बने चंद्रकांता के वीरेंद्र विक्रम सिंह का लाले किले पर तहलका

लाल किले की रामलीला में रावण और जटायु के युद्ध का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल है. चंद्रकांता फेम शाहबाज खान की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

रावण-जटायु युद्ध का ये सीन कर देगा रोंगटे खड़े, लंकेश बने चंद्रकांता के वीरेंद्र विक्रम सिंह का लाले किले पर तहलका
रावण-जटायु युद्ध का लाल किले पर तहलका, चंद्रकांता एक्टर का वीडियो वायरल
Instagram
नई दिल्ली:

लाल किले की ऐतिहासिक रामलीला में इस बार रावण और जटायु के युद्ध का दृश्य दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बन गया. रावण की भूमिका निभा रहे चंद्रकांता फेम शाहबाज खान की दमदार एक्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे रामलीला के सबसे रोमांचक पलों में से एक बता रहे हैं. टीवी सीरियल चंद्रकांता में वीरेंद्र विक्रम सिंह का किरदार निभा चुके शहबाज खान रावण पर बनकर छाए हुए हैं और दिल्ली के लाल किले पर तो उनको लेकर जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है.  

यह भी पढ़ें | 'चंद्रकांता' के कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह बने रावण, दिल्ली की रामलीला में घोड़े पर एंट्री से लाल किले पर धू्म

रावण जटायु युद्ध 

रामलीला का आखिरी चरण चल रहा है. 20 तारीख को दशहरा है, इस दिन रावण वध होता है और रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं. लेकिन चंद्रकांता फेम एक्टर शहबाज खान अपनी एंट्री के बाद से ही छाए हुए हैं. अब उनका वो दृश्य खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह सीताहरण करके जा रहे होते हैं और फिर रास्ते में टक्कर होती है जटायु से. जटायु और रावण का ये युद्ध सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां लूट रहा है. 

शहबाज खान का रावण का किरदार उनकी सॉलिड डायलॉग डिलीवरी के लिए खास सुर्खियां बटोर रहा है. फिर वह रामलीला में कुछ ऐसा कर रहे हैं जो कुछ हटकर है. जी हां, उनकी एंट्री घोड़े पर होती है. बिल्कुल उसी तरह जैसे चंद्रकांता का वीरेंद्र विक्रम सिंह अपने प्रेम से मिलने के लिए घोड़े पर दौड़ लगाता था. 

चंद्रकांता की कहानी

चंद्रकांता सीरियल हिंदी के मशहूर उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री के 1888 के उपन्यास पर आधारित था. ये दूरदर्शन पर 1994 में आया था और इसका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था. इस फैंटेसी सीरियल को नीरजा गुलेरी ने प्रोड्यूस किया. 1994 से 1996 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुए इस शो में कुल 133 एपिसोड आए. इस सीरीयल की टीआरपी आसमान छूती और विज्ञापनों का रिकॉर्ड भी बना था. एक एपिसोड में 27 मिनट से ज्यादा विज्ञापन तक चले, जो उस समय का कीर्तिमान था.

सीरियल में शिखा स्वरूप ने राजकुमारी चंद्रकांता का किरदार निभाया. शहबाज खान कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह बने. अखिलेंद्र मिश्र का क्रूर सिंह आज भी याद किया जाता है. इरफान खान ने बद्रीनाथ और सोमनाथ का दोहरा किरदार निभाया. मुकेश खन्ना इसमें जांबाज बने थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahbaz Khan, Doordarshan, Chandrakanta, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com