विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2021

दिव्यांका त्रिपाठी ने परिणीति चोपड़ा के सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर किया ऐसा डांस, पति विवेक दहिया का यूं आया रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें परिणीति चोपड़ा के सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर डांस करते देखा जा सकता है.

दिव्यांका त्रिपाठी ने परिणीति चोपड़ा के सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर किया ऐसा डांस, पति विवेक दहिया का यूं आया रिएक्शन
दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक्टिंग और अलग स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी फैन्स के बीच फोटो और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं. हालही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिव्यांका को परिणीति चोपड़ा के सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर खूबसूरत अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है. दिव्यांका का ये डांस वीडियो फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

'इश्क बुलावा' गाने पर किया डांस

दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, परिणीति चोपड़ा के सॉन्ग 'इश्क बुलावा' पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में कभी वो झूमती नजर आ रही हैं तो कभी वो पेड़ों से खुद पर फूलों को बरसाती नजर आ रही हैं. दिव्यांका ने इस वीडियो में लाइट ब्लू कलर का एक खूबसूरत सा ड्रेस पहना हुआ है. दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडियो पर उनके पति विवेक दहिया ने कमेंट करते हुए उनकी तारीफ की है. उन्होंने लिखा है 'उफ्फ! यह शुद्ध प्रेम है लूपिंग इट'. फैन्स भी उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी का करियर 

दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पहचान बनाई है. दिव्यांका ने टीवी सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस सीरियल से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी. 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में करण पटेल के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. अब दिव्यांका जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi And Vivek Dahiya, Divyanka Tripathi Dance Video, Divyanka Tripathi Instagram, Vivek Dahiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com