विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2021

दीपिका सिंह का वर्कआउट वीडियो देख दंग रह गए फैंस, यूं आए रिएक्शन

'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह भले ही इन दिनों किसी सीरियल में ना दिखाई देती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह खास एक्टिव रहती हैं...

दीपिका सिंह का वर्कआउट वीडियो देख दंग रह गए फैंस, यूं आए रिएक्शन
दीपिका सिंह वर्कआउट वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

'दिया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह भले ही इन दिनों किसी सीरियल में ना दिखाई देती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर करना नहीं भूलती हैं. इन दिनों तो दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर पॉपुलर फेस बनकर उभरी हैं. बीते दिनों उनका राखी सावंत  के गाने 'ड्रीम में एंट्री' पर वीडियो काफी पसंद किया दया था. वहीं अब उनका एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है जिसपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

दीपिका सिहं के वर्कआउट वीडियो पर यूं आए फैंस के कमेंट
फैंस के दिलों में फिर अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने हाल ही में अपना एक वर्कआउट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो काफी फास्ट फॉरवर्ड में पोस्ट किया गया है. जहां वे अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के वीडियो पर एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'आपका यह वीडियो हैरान कर देने वाला है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह कुछ ज्यादा ही फनी है.' 

दीपिका सिंह का करियर
एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हम आपको बता दें कि दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर से 2 मई, 2014 में शादी कर ली थी. 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उनका एक्टिंग लाइन से लंबा ब्रेक देखा गया था. हालांकि जल्द ही वे अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका ऐलान एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Sing Viral Dance Video, Deepika Singh Viral Video, Sandhya Rathi, Dia Or Bati Hum, Deepika Singh, Deepika Singh Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com