रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में 1228 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का 10 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,228 करोड़ रुपये हो गया है. इसमें भारत में हुई 819.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई शामिल है. फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने अब तक 408.5 करोड़ रुपये कमाए हैं.
10वें दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली. 23,451 शोज से फिल्म की ग्रॉस कमाई 85.45 करोड़ रुपये रही. यह छठे दिन के बाद फिल्म का सबसे बड़ा दैनिक कलेक्शन है.
पांचवें दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई
फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 77.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई और 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 57.3 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 83.45 करोड़ रुपये और चौथे दिन 66.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
ये भी पढ़ें: 20 Records Broken By Ramayana: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 8 दिनों में बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड
पांचवें दिन फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही. इस दिन 'रामायण' ने 128.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया. छठे दिन भी फिल्म का दैनिक कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार रहा और इसने 112.6 करोड़ रुपये कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 84.55 करोड़ रुपये, आठवें दिन 64 करोड़ रुपये और नौवें दिन 57.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
दूसरे शुक्रवार की कमाई में भी बनाया रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज के नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी नया रिकॉर्ड बनाया. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसने 'धुरंधर 2' के दूसरे शुक्रवार के 42 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में 'बाहुबली 2' 37 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, 'पुष्पा 2' ने दूसरे शुक्रवार को 36.4 करोड़ रुपये और 'धुरंधर' ने 32.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं