- दीपिका सिंह का हुआ परांठे खाने का मन
- फास्ट मोड में करने लगीं वर्कआउट
- दीपिका सिंह का वीडियो जमकर हो रहा है वायरल
टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. दीपिका सिंह इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सतर्क नजर आ रही हैं और अकसर टफ एक्सरसाइज करती हुई दिखाई देती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्कआउट कर पसीना बहाती हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 54 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "आज परांठे खाने का मन हुआ..." वीडियो में दीपिका सिंह अलग-अलग अंदाज में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं. ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स पहने दीपिका सिंह फास्ट मोड में एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. उनके वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से इस कदर सुर्खियां बटोरी हों. वह अकसर डांस वीडियो शेयर कर भी फैंस के बीच मौजूदगी दर्ज कराती हुई नजर आती हैं.
दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आई थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं