विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2021

Deepika Singh ने लोहड़ी के मौके पर पंजाबी ढोल पर यूं किया डांस, Video हुआ वायरल

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance) ने लोहड़ी (Lohri Festival) के मौके पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीवी एक्ट्रेस पंजाबी ढोल पर जमकर डांस कर रही हैं.

Deepika Singh ने लोहड़ी के मौके पर पंजाबी ढोल पर यूं किया डांस, Video हुआ वायरल
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने लोहड़ी के मौके पर किया डांस
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • टीवी एक्ट्रेस हैं दीपिका सिंह
  • लोहड़ी पर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) जितना अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं, उतनी ही खास पहचान वह सोशल मीडिया पर अपने स्टाइल की वजह से भी रखती हैं. दीपिका सिंह अकसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो और फोटो शेयर करती हैं जिसे उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance) ने लोहड़ी (Lohri Festival) के मौके पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीवी एक्ट्रेस पंजाबी ढोल पर जमकर डांस कर रही हैं. उनका डांस और अंदाज दोनों ही उनके फैन्स का दिल जीत रहे हैं. 

दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सभी को लोहड़ी की बधाई...' बता दें कि दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं.

दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं और उनके वीडियो फैन्स के बीच जबरदस्त तरीके से पसंद किए जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance, Lohri Festival, Happy Lohri, Lohri 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com