विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

दीपिका सिंह ने करीना कपूर के गाने 'छम्मक छल्लो' पर यूं किया जोरदार डांस, देखें लेटेस्ट Video

दीपिका सिंह का यह लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह जमकर वायरल हो रहा है.

दीपिका सिंह ने करीना कपूर के गाने 'छम्मक छल्लो' पर यूं किया जोरदार डांस, देखें लेटेस्ट Video
दीपिका सिंह ने शेयर किया वीडियो
  • दीपिका सिंह का लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल
  • करीना कपूर के गाने पर किया डांस
  • वीडियो पर खूब आ रहे व्यूज
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह सीरियल 'दीया और बाती हम' से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी हैं और शायद यही वजह है कि उनके पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं. दीपिका इन दिनों बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. दीपिका सिंह ने फिर से ऐसा ही किया है. इस बार एक्ट्रेस ने करीना कपूर के सुपरहिट सॉन्ग 'छम्मक छल्लो' पर डांस किया है. हालांकि दीपिका सिंह का यह डांस वीडियो पुराना है और इस बात को एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया है. दीपिका सिंह कितनी शानदार डांसर हैं ये वीडियो उसी बात का प्रमाण है.

करीना कपूर के गाने पर डांस
दीपिका सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पहाड़ों में करीना कपूर के 'छम्मक छल्लो' सॉन्ग पर जोरदार डांस कर रही हैं. दीपिका के वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: हैशटैग फ्लैशबैक फ्राइडे. ये मेरे वो दिन थे जब बिना सोचे समझे डांस करती थी. मुझे लगता है कि अब मेरे पास बेहतर दिमागी और शारीरिक संतुलन है. आप क्या कहते हैं?"

एक्ट्रेस का करियर
दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल 'दीया और बाती हम' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था. इस सीरियल में उन्होंने संध्या राठी का किरदार अदा किया था. शो ने फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी. इस सीरियल के बाद दीपिका सिंह कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'कवच: महाशिवरात्री' में नजर आई थीं. इस शो में भी उन्होंने 'संध्या' का किरदार निभाया था. बता दें कि दीपिका की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Viral Video, Deepika Singh Ka Dance, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com