विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2020

'गेंदा फूल' गाने पर डांस करते हुए दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल... देखें VIDEO

दीपिका सिंह (Deepika Singh) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

'गेंदा फूल' गाने पर डांस करते हुए दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल... देखें VIDEO
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'दीया और बाती हम (Diya Aur Bati Hum)' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इन दिनों अपने डांस वीडियो से जमकर धूम मचा रखी है. दीपिका सिंह लगातार अपने वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर रही हैं, और इनमें वह अलग-अलग अंदाज में नजर आती हैं. हाल ही में दीपिका सिंह ने रैपर बादशाह का फेमस गाना 'गेंदा फूल' (Genda Phool) पर जबरदस्त डांस फॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं. दीपिका सिंह इस डांस वीडियो में बंगाली लुक में है लेकिन दीपिका सिंह का डांस आपको काफी पसंद आने वाला है. 

शिबानी दांडेकर ने किया रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट तो बहन बोलीं- मैं रो रही हूं, वो हमारी नन्ही खरगोश के साथ...

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150) on

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो पर अब तक 27 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इस वीडियो पर एक हजार से अधिक लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं. साथ ही साथ इस वीडियो में दीपिका का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है. 

श्रद्धा कपूर ने डांस से नहीं सिंगिंग से किया हैरान, दीपिका सहित सभी सेलेब्स ने खूब बजाई ताली- देखें Video

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपने वीडियो से इस कदर सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हो. इससे पहले भी उनके कई वीडियो और फोटो सुर्खियों में रह चुके हैं. दीपिका सिंह अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. बता दें कि दीपिका सिंह एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्हें स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम से संध्या के रूप में जबरदस्त पहचान मिली. इसके बाद वह सीरियल 'कवच' में भी नजर आईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Dance Video, Deepika Singh Viral Video, Deepika Singh Classical Dance, Genda Phool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com