पॉपुलर कुकिंग कंपटीशन शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का जोश दिन-ब-दिन आई होता जा रहा है. बीते एपिसोड में जहां जजेज ने एक्ट्रेस उषा नंदकर्णी का खाना ना चखकर शो का पारा हाई कर दिया था तो आज वही जज शो में शादी का माहौल बना रहे हैं. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज और कोरियोग्राफर फराह खान किचन में शहनाई बजवाने की तैयारी में हैं. फराह सेलेब्स किचन में पहुंचीं और शादी की बात छेड़ दी. बता दें, पिछले एपिसोड में फराह खान खुद को रिश्ता पक्का कराने वाली बुआ घोषित कर चुकी हैं. अब फराह को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में मैच मेकर माना जा रहा है.
किसका रिश्ता पक्का करा रहीं फराह खान?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में शेफ कुणाल कपूर को बतौर गेस्ट देखा गया था. एक्टर ने सेलेब्स किचन में सभी कंटेस्टेंट को सर्दी में इस्तेमाल होने वाली चीजें (Ingredients) से डिश बनाने को कहा था. इतना सुनने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपना चूल्हा-चौका करने लगते हैं और इतने में विकास खन्ना और फराह खान कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश के पास जाते हैं. वहीं, फराह एक्ट्रेस से तुरंत पूछती है शादी कब है? इस पर तेजस्वी शॉक्ड होती हैं और कहती हैं, है भगवान अभी बहुत समय है'.
इसके बाद फराह बोलती हैं, मैं करण कुंद्रा की बात नहीं कर रही हूं'. फिर फराह, विकास की ओर नजर करती हैं और कहती हैं मैं यहां की बात कर रही हूं, मैं यहां रिश्ता लेकर आई हूं'. फराह की बात सुन विकास और तेजस्वी दोनों हैरान हो जाते हैं. तेजस्वी कहती है, 'मैं विकास सर को अपना गुरु मानती हूं'. वहीं विकास इस पर कुछ ना बोलते हुए बस रेसिपी के बारे में पूछते रहते हैं.
फराह खान बजवाकर रहेंगी शहनाई?
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फराह खान यहीं नहीं रुकीं. वह तेजस्वी की शहनाई बजवाने के प्लान से आई थीं. फराह ने आगे कहा, 'कुछ भी कर लो शेफ विकास बार-बार घूमकर खाने पर ही आ जाते हो, मैं तो रोमांस का अच्छा एंगल लाई थी, लेकिन, तुमने खीर में नमक डालने का काम कर दिया'. फराह फिर से विकास और तेजस्वी की टांग खींचती हैं और कहती हैं, 'अगर खाने की बात खत्म हो गई हो तो शहनाई की बात कर लें?. फराह की यह बात सुन फिर से दोनों हंसने लग जाते हैं. फराह दोनों को बोरिंग बोलकर वहां से चली जाती हैं. बता दें, 53 साल के विकास खन्ना की आज तक शादी नहीं हुई है. हालांकि उनका तीन बार रिश्ता पक्का हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं