- 'बिग बॉस 13' में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री
- घर में कदम रखेंगे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार
- 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना में हुई अनबन
Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि शो में जल्दी ही वाइल्ड कार्ड एंट्री (Wild Card Entry) होने वाली है. बिग बॉस को लेकर खास बात तो यह है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले यह कंटेस्टेंट भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हैं, जिन्होंने अपने गानों और फिल्मों से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई हुई है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन बिग बॉस (Bigg Boss) से जुड़े फैन पेज पर इस बात की जानकारी दी जा रही है. वहीं, खेसारी लाल यादव से जुड़े लोगों ने उनके आने की पुष्टि की है.
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ की ऐसी शरारात, बेरुखी से बोले- क्या...देखें Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री की यह सूचना 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से संबंधित एक पेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. बिग बॉस खबरी की सुचना के अनुसार इस सीजन के पहले फिनाले में छह वाइल्ड कार्ड लोगों की एंट्री होगी, जिनमें खेसारी लाल यादव भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलना अभी बाकी है. बता दें कि खेसारी लाल यादव की एंट्री से पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की भी एंट्री को लेकर खबरें आई थीं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Bigg Boss हाउस पर बंदरों का हमला, माहिरा लगी चिल्लाने तो रश्मि ने पूछा- इनकी पूंछ इतनी लंबी क्यों..
बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) टिकट टू फिनाले को लेकर रेस शुरू हो चुकी है. इससे इतर शो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें घर की क्वीन बनीं देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बीच अनबन होती नजर आ रही है. दरअसल, सिद्धार्थ और रश्मि में से देवोलीना ने रश्मि का वायर काटा था. इसके बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला देवोलीना से खिंचे-खिंचे नजर आ रहे थे और उन्होंने वीडियो में उनसे कहा भी कि अच्छा हुआ जो आपका चेहरा पहले ही सामने आ गया. लेकिन देखना यह है कि दोनों की यह अनबन बिग बॉस 13 में क्या नया मोड़ लाती है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं