नई दिल्ली:
'बिग बॉस' का 11 सीजन पहले दिन से ही सुर्खियों से भरा रहा है और सलमान खान ने तो पहले ही वीकेंड के वार में घर में हाथ उठाने वाले कंटेस्टंट प्रियांक शर्मा को बाहर भी कर दिया. वैसे तो बिग बॉस के असली बिग बॉस सलमा खान ही हैं, लेकिन लगता है इस बार पहले ही हफ्ते में प्रियांक को खोने के बाद शो के मेकर्स शायद उन्हें मिस कर रहे हैं. दरअसल बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रियांक इस शो में फिर से एंट्री मार सकते हैं. आज यानी गुरुवार को प्रियांक शर्मा कलर्स के फेसबुक पेज से दर्शकों से लाइव चैट करने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: प्रियांक शर्मा हुए फिजिकल, सलमान ने किया शो से बाहर
बता दें कि प्रियांक ने घर में दमदार एंट्री ली थी और उन्हें बिग बॉस के इस सीजन का दमदार कंटेस्टंट माना जा रहा था लेकिन घर में विकास गुप्ता और आकाश ददलानी के बीच हुए झगड़े में अचानक कूदे प्रियांक ने विकास का साथ देते हुए आकाश को धक्का दे दिया था. इसी हाथापाई से सलमान खान इतने नाराज हुए थे कि पिछले वीकेंड के वार में शनिवार को सलमान खान ने प्रियांक को घर से बाहर निकाल दिया था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: ‘अंगूरी भाभी’ और विकास में घमासान, कपड़ों पर फेंकी चाय, हिना खान बन गईं ड्रामा क्वीन 
प्रियांक के घर से जाने के बाद टीवी एक्ट्रेस और इस घर की सदस्य हिना खान ने काफी हंगामा किया था और प्रियांक के जाने का विरोध किया था. बता दें कि घर में प्रियांक और विकास की दोस्ती को लेकर अर्शी पहले ही कई टिप्पणी कर चुकी थी और घर के बाहर से कमाल आर खान ने भी प्रियांक को विकास का बॉयफ्रेंड बताया है.
प्रियांक और विकास की दोस्ती घर से बाहर की है और यह दोनों बिग बॉस के एक्स कंटेस्टंट प्रिंस नरूला के भी दोस्त हैं.
बता दे कि बिग बॉस से पहले भी प्रियांक शर्मा एमटीवी के रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' का हिस्सा रह चुके हैं.
VIDEO: बिग बॉस के प्रतिभागी बदतमीजी या हिंसा न करें- सलमान खान
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

My first red carpet appearance https://t.co/mWHquRUmLe pic.twitter.com/WMG5n6N3dR
— Priyank Sharma (@priancsharma) July 13, 2017
बता दे कि बिग बॉस से पहले भी प्रियांक शर्मा एमटीवी के रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' का हिस्सा रह चुके हैं.
VIDEO: बिग बॉस के प्रतिभागी बदतमीजी या हिंसा न करें- सलमान खान
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priyank Sharma, Bigg Boss 11