- बिग बॉस में हो चुकी हैं कई गंदी हरकतें
- थूकने से लेकर पेशाब करने तक के कारनामे
- बिग बॉस ने कई को घर से भी बाहर निकाला
नई दिल्ली:
बिग बॉस का 11वां सीजन अब खत्म होने के कगार पर हैं. अभी तक कुल 11 सीजन में ऐसी कई लड़ाइयां, हाथापाई, गंदी गालियां और पर्सनल अटैक किए जा चुके हैं जिसने घर के माहौल को बदल कर रख दिया, लेकिन कई बार ऐसी गंदी हरकतें हुईं हैं जिसे देखकर या सुनकर हर कोई शर्मिंदा हो जाता है. यहां तक कि घर में आने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स में से किसी ने थूका तो किसी ने पेशाब तक भी लोगों पर छिड़का. ऐसी गंदी हरकतों की वजह से बिग बॉस का इतिहास काफी शर्मिंदा भरा रहा.
लो आ गया Bigg Boss 11 के विनर का नाम, ये मारेंगे बाजी!
किश्वर मर्चेंट ने कप में थूक कर पिलाया था पानी
बिग बॉस के सीजन 9 में किश्वर मर्चेंट ने वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले ऋषभ को पानी देते समय उनके गिलास में थूक दिया था. इस गंदी हरकत से अनजान ऋषभ ने वह पानी पी भी गए थे. इस गंदी हरकत की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा. हालांकि इस घटना के बाद किश्वर ने सब के सामने माफी भी मांगी थी.
Bigg Boss 8: करिश्मा तन्ना ने मिर्ची डालकर गौतम गुलाटी को बनाया था हीरो, जानें कौन बना था Winner
स्वामी ओम ने किचन में किया था पेशाब
बिग बॉस सीजन 10 में बिग बॉस प्रतिभागी स्वामी ओम को अपने साथी कंटेस्टेंट रोहन मेहरा और बानी जे पर पेशाब फेंकने की वजह से निकाल दिया गया था. घर से बाहर आने के बाद उन्होंने सलमान खान को धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अपने समर्थकों के साथ वो बिग बॉस के फिनाले में जाकर सेट को आग लगाएंगे और होस्ट सलमान की हड्डियां तोड़ देंगे. लेकिन स्वामी ओम को बिग बॉस के घर में सेट के पास पहुंचने से पहले ही लोनावला पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.
Bigg Boss 7: गौहर खान और कुशाल के बीच चली थी Love Story, जानें कौन बना था Winner
अली कुली मिर्जा ने कंबल के नीचे डाला था हाथ
बिग बॉस सीजन 8 में अली कुली मिर्जा ने कई विवाद खड़े किए थे, जिनमें से एक विवाद यह भी था जिसके चलते उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था. सोनाली राउत ने अली कुली को नेशनल टेलीविजन पर सभी के सामने जोरदार थप्पड़ जड़ा था, क्योंकि उन्होंने अली पर आरोप लगाया था कि कंबल के अंदर गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं, अली ऐसे पहले सदस्य थे जो घर के छतों को लांघकर बाहर निकल गए थे.
Bigg Boss 11: फिनाले के लिए सजने-संवरने लगीं अर्शी खान, Photo हुई Viral
गौतम गुलाटी व डियांड्रा बाथरूम में कैद
बिग बॉस के आठवें सीजन में टीवी एक्टर गौतम गुलाटी और मॉडल डियांड्रा के बीच काफी करीबी देखी गई थी. एक-दूसरे के साथ करीब आने के अलावा बाथरूम में भी काफी देर तक समय बिताया था. जिसके अगले हफ्ते ही डियांड्रा को घर से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन इसे लेकर खबरों में काफी अफवाहें थी कि वह घर में प्रेग्नेंट हो गईं थी, हालांकि सच नहीं मालूम हो सका.
गैंगस्टर की धमकी से दबंग Salman Khan की बढ़ी सिक्योरिटी, Race 3 की शूटिंग हुई बंद
बेनाफ्शा और प्रियांक एक बेड पर सोए
बिग बॉस के 11वें सीजन में प्रियांक शर्मा के साथ उन्हीं के बिस्तर में सो गईं थीं. हालांकि उन्होंने अलग कंबल का इस्तेमाल किया था लेकिन पुनीश और बंदगी को इसे इश्यू बनाने का मौका मिल गया और हितेन तेजवानी को जगाकर दिखाया कि देखो दोनों सो रहे हैं क्योंकि उन्होंने पुनीश और बंदगी की करीबियों को लेकर भी हंगामा मचाया था. जब यह बात विकास गुप्ता को पता चली तो वे भड़क गए थे.
VIDEO : मेरे सबसे अच्छे पड़ौसी मेरे माता-पिता हैं- सलमान खान

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss, Bigg Boss 11, Bigg Boss Winner, Bigg Boss Season 11, Bigg Boss Season 11 Winner, Bigg Boss Contestants, Bigg Boss Embarrassing Moment, Piss, Spit