बिग बॉस 18 में इन दिनों कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब शो के अंदर दो अच्छे दोस्त एक-दूसरे के खिलाफ हो गए हैं. यह दोनों दोस्त करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना हैं. लेटेस्ट एपिसोड में इन दोनों के बीच काफी विवाद देखने को मिला है. एपिसोड में टाइम गॉड चुनने के लिए नया टास्क हुआ है. जिसके लिए करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को चुना गया है. इस टास्क में दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच वाद-विवाद का तगड़ा मुकाबला हुआ. इस दौरान करण वीर मेहरा ने खुलासा किया कि विवियन डीसेना को बिग बॉस का शो कई बार ऑफर हुआ.
टाइम गॉड टास्क में शिल्पा शिरोडकर को राज माता बनाया गया है. ऐसे में उनके सामने करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना ने एक-दूसरे के खिलाफ अपनी राय रखी. इस दौरान करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना पर मतलबी होने का आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर कई बार मिला था. ऐसे में करण वीर मेहरा को उम्मीद नहीं थी कि विवियन उन्हें इस शो में मिलेंगे. ऐसे में वह उन्हें देखकर हैरान थे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आपको बता दें कि करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना शो में पहले दिन से हिस्सा है. शुरुआती दिनों में इन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी. लेकिन अब करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच काफी विवाद देखने को मिल चुका है. इन दोनों के अलावा शो के अंदर कई कंटेस्टेंट्स अपने खेल और रणनीति की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं