विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2022

सोने की कार-घड़ी-जूते गोल्डन बॉयज की रईसियत के आगे बड़े-बड़े शेख भरते हैं पानी, लाइफस्टाइल जान रह जाएंगे हैरान

सनी वाघचौरे और बंटी गुर्जर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. दोनों की ही सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. ये दोनों ही अधिक मात्रा में सोना पहनने के लिए जाने जाते हैं.

सोने की कार-घड़ी-जूते गोल्डन बॉयज की रईसियत के आगे बड़े-बड़े शेख भरते हैं पानी, लाइफस्टाइल जान रह जाएंगे हैरान
लग्जरी लाइफ जीते हैं 'गोल्डन गायज'
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. बिग बॉस का यह सीजन हिट हो गया है. सीजन में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. इस बार वाइल्ड कार्ड एंट्री में 'गोल्डन गायज' के नाम से मशहूर सनी वाघचौरे और बंटी गुर्जर आ गए हैं. सनी वाघचौरे और बंटी गुर्जर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. दोनों की ही सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. ये दोनों ही अधिक मात्रा में सोना पहनने के लिए जाने जाते हैं. सनी और बंटी करोड़ों का सोना पहनते हैं और दोनों ही लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. आज के इस पोस्ट में हम आपको दोनों की लग्जरी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं.

सनी और बंटी के असली नाम सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुर्जर है. दोनों एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड हैं और हर जगह साथ जाते हैं. ये दोनों पेशे से फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर भी हैं. ये दोनों कई मौके पर सलमान खान, विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों के साथ नजर आए हैं. 

इतना ही नहीं, गोल्डन बॉयज के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. उनके कलेक्शन में एक जगुआर एक्सएफ मौजूद है, जिसके बेस मॉडल की ऑनरोड कीमत करीब 89 लाख रुपए है. इसके अलावा उनके पास ऑडी क्यू7 भी है. इस कार की कीमत तकरीबन 83 लाख रुपए है. गोल्डन गायज के कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज ई-क्लास भी शामिल है, जिसकी कीमत 67-87 लाख रुपए के बीच है. हाल ही में दोनों 2.8 करोड़ के लैंड रोवर रेंज रोवर वोग के भी मालिक बने हैं. लेकिन दिलचस्प यह देखना है कि सोशल मीडिया पर अपने सोने की वजह से सुर्खियों में रहने वाले गोल्डन बॉय बिग बॉस में क्या गुल खिलाते हैं क्योंकि वहां सोने की चमक नहीं बल्कि दिमाग की धार काम करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Guys, Sunny Nanasaheb Waghchoure, Bunty Gurjar, Golden Guys Luxurious Lifestyle, Bunty Gurjar Net Worth, Sunny Nanasaheb Waghchoure Net Worth, Golden Guys Income, Sunny Nanasaheb Waghchoure Cars, Sunny Nanasaheb Waghchoure Instagram, Bunty Gurjar Instagram, Who Are Golden Guys, Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Wild Card Entry, Salman Khan, Golden Guys Car Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com