विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

Rubina Dilaik और कविता कौशिक के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- घर से बाहर चलो, बताऊंगी तुमको मैं...

रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) की बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. जिसके बाद कवित बिग बॉस हाउस छोड़कर चली गईं.

Rubina Dilaik और कविता कौशिक के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- घर से बाहर चलो, बताऊंगी तुमको मैं...
कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) का वीडियो हुआ वायरल
  • रूबीना दिलाइक और कविता कौशिक के बीच हुआ घमासान
  • लड़ाई के बाद बिग बॉस हाउस को छोड़कर चली गईं कविता
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) में इन दिनों काफा कुछ देखने को मिल रहा है. जहां सीन पलटने के कारण इस हफ्ते ही बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का फिनाले होने वाला है. वहीं, दूसरी ओर कंटेस्टेंट रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और कविता कौशिक में जोरदार लड़ाई देखने को मिली. जिसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस का घर छोड़कर चली गई. अब कविता कौशिक (Kavita Kaushik) और रूबीना दिलाइक के झगड़े का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को कलर्स के ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कविता कौशिक (Kavita Kaushik) रूबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) से कह रही हैं, "घर से बाहर चलो, बताऊंगी तुमको मैं." जिस पर रूबीना कहती हैं, "क्या घर से बाहर, मुझसे यहीं बात करो. तुम मझे धक्का नहीं दे सकतीं. हिम्मत है बोल." जिस पर कविता रूबीना को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए कहती हैं कि निकल यहां से. दोनों की इस लड़ाई को देखकर बिग बॉस के घर का दरबाजा खुल जाता है. 

जिसके बाद बिग बॉस (Bigg Boss House) कहते हैं कि जो भी कोई खेल के लिए सीरियस नहीं है वह बाहर जा सकता है. वहीं, अचानक से कविता कौशिक घर से बाहर चली जाती हैं. कविता कौशिक के जाने पर रूबीना उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती हैं. रूबीना और कविता के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Finale, Kavita Kaushik, Rubina Dilaik, Kavita Kaushik Left Bigg Boss House, Rubina Dilaik Fight Video, Kavita And Rubina Fight Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com