विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

जैस्मीन भसीन के शो से बाहर होने की खबर सुन टूट गए Aly Goni, बिगड़ी तबियत- देखें Video

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) इविक्ट हो गई हैं, जैस्मीन के जाने की खबर सुनकर अली गोनी (Aly Goni) फूट-फूटकर रोए, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जैस्मीन भसीन के शो से बाहर होने की खबर सुन टूट गए Aly Goni, बिगड़ी तबियत- देखें Video
Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) बिग बॉस हाउस से हुईं बाहर
  • जैस्मीन भसीन बिग बॉस हाउस से हुईं बाहर
  • फूट-फूटकर रोने लगे अली गोनी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) शो बिग बॉस 14 में हर रोज एक नया धमाल मचा रहा है. हालांकि, इस बार का इविक्शन एपिसोड काफी इमोशनल रहा. दरअसल, इस बार बिग बॉस हाउस की फेमस जोड़ी रबिना दिलैक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) नॉमिनेट हुए थे. जिसमें से एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन घर से बेघर हो गईं. जैस्मीन के जाने का नाम सुनते ही अली गोनी (Aly Goni) एकदम से टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे. यही नहीं, उनकी तबियत भी बिगड़ गई थी.

जिसके बाद अली गोनी (Aly Goni Video) को सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगती हैं. वह लंबी-लंबी सांसे लेने लगते हैं और बहुत ही ज्यादा रोने शुरू कर देते हैं. अली की ऐसी हालत देख सलमान खान (Salman Khan) की आंखों में भी आंसू आ जाते हैं. जिसके बाद अली के लिए जैस्मीन उनका पंप मंगवाती हैं, जिसके बाद अली को थोड़ी राहत मिलती है. 

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के इस वीडियो को फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है. अली के इस वीडियो को देख हर कोई उनके लिए इमोशनल हो गया है. बिग बॉस 14 में अली गोनी (Aly Goni Viral Video) के इस इमोशनल साइड को देख हर कोई परेशान हो जाता है. बिग बॉस 14 के इस वीडियो पर लोग अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 14, Jasmine Bhasin Evict From Bigg Boss House, Aly Goni, Salman Khan, Aly Goni Instagram, Jasmin Bhasin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com