विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

बिग बॉस 14 के लिए शुरू हुईं तैयारियां, इस दिन से हो रहे हैं सेलिब्रिटीज के सेलेक्शन

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि 'सीजन 13' (Bigg Boss 13) की सफलता के बाद से ही शो के निर्माता ने इसके लिए सेलिब्रिटीज की तलाश शुरू कर दी है.

बिग बॉस 14 के लिए शुरू हुईं तैयारियां, इस दिन से हो रहे हैं सेलिब्रिटीज के सेलेक्शन
'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के लिए शुरू हुईं तैयारियां
  • बिग बॉस 13 के बाद अब सीजन 14 के लिए शुरू हुई तैयारियां
  • शो के निर्माता शुरू करने वाले हैं सेलिब्रिटीज की खोज
  • अप्रैल माह से शुरू हो सकती है सेलिब्रिटीज की अप्रोच
नई दिल्‍ली:

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) अपने सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार शो रहा है. न केवल दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया, बल्कि कई टीवी और बॉलीवुड कलाकार भी बिग बॉस 13 के दीवाने हो गए थे. बिग बॉस 13 की इस सफलता के बाद अब 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शो के लिए इसके निर्माता जल्द ही सेलिब्रिटीज के सेलेक्शन भी शुरू करने वाले हैं. इस बात की जानकारी खुद ट्रेंड ज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. ट्रेंड ज्ञान के अनुसार इस बार भी 'बिग बॉस 14' के लिए सीजन 13 की तरह मशहूर सेलिब्रिटीज की खोज की जा रही है. 

रोहित शेट्टी ने दिल्ली हिंसा पर दिया रिएक्शन, बोले- अभी हम सब चुप रहेंगे तो...

ट्रेंड ज्ञान ने 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) से जुड़ी एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "निर्माताओं 'बिग बॉस 14' के लिए सेलिब्रिटीज की तलाश और सेलेक्शन शुरू करने वाले हैं. हर साल शो का फॉरमेट कार्यक्रम शुरू होने के केवल एक महीने पहले ही तय होता है, लेकिन इसके लिए मशहूर सेलिब्रिटीज चाहिए, जिसकी वजह से निर्माता जल्द ही उनकी तलाश शुरू कर रहे हैं." हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है. 

सपना चौधरी के देसी डांस ने स्टेज पर मचाई धूम, नोट बरसाने लगे फैन्स- देखें Video

बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) अब तक के सभी सीजन में से सबसे धमाकेदार और टीआरपी बटोरने वाला सीजन रहा है. इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने अपने-अपने तरीके से खूब धमाल मचाया था. शो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा जैसे सदस्यों ने अपने आप को फिनाले की रेस में शामिल तो किया, लेकिन जहां सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रहे तो वहीं आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप बने. शो में कई जोड़ियां भी बनीं, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा और आसिम रियाज व हिमांशी खुराना शामिल हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Booss 14, Bigg Boss 13, Bigg Boss 14 Time, Preparation For Bigg Boss 14
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com