विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

Bigg Boss 12: सलमान की नई होस्ट हो सकती है ये एक्ट्रेस, नए कॉन्सेप्ट का भी हुआ खुलासा

बिग बॉस में भाग ले चुके प्रतिभागी विकास गुप्ता ने संकेत दिया है कि इस रियलिटी शो के आगामी सीजन में जोड़ियां भाग ले सकती हैं.

Bigg Boss 12: सलमान की नई होस्ट हो सकती है ये एक्ट्रेस, नए कॉन्सेप्ट का भी हुआ खुलासा
सलमान खान (फाइल फोटो)
  • सलमान खान के साथ नई होस्ट
  • विकास गुप्ता ने बताई ये बातें
  • पूरी तरह से नहीं हुआ कंफर्म
नई दिल्ली: बिग बॉस में भाग ले चुके प्रतिभागी विकास गुप्ता ने संकेत दिया है कि इस रियलिटी शो के आगामी सीजन में जोड़ियां भाग ले सकती हैं. साल 2006 में जब शो की शुरूआत हुई थी तो फिल्म, टेलीविजन, खेल, राजनीति आदि विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां बिग बॉस के घर में आई थीं. पिछले दो सीजन से शो में आम लोग भी देखे जा रहे हैं, लेकिन शो के 12वें सीजन में मां-बेटे या भाई-बहन और ऐसी अन्य जोड़ियां भाग ले सकती हैं. विकास ने एक इवेंट में मीडिया से कहा, ''मुझे पक्की तरह नहीं पता कि जोड़े आ रहे हैं या नहीं. मुझे यह पता है कि इस बार जोड़ियां होंगी. 

Bigg Boss 12: शुरू हो गए हैं ऑडिशंस, पूरी करनी होगी ये शर्त तभी ले सकेंगे हिस्सा

विकास ने आगे कहा, ''ये मां-बेटे की या भाई-बहन की जोड़ियां भी हो सकती हैं. यह मजेदार होगा. जब एक दूसरे को जानने वाले दो लोग शो में जाते हैं तो बहुत मजा आता है जैसा प्रियांक शर्मा और मेरे साथ हुआ. हम एक दूसरे को जानते थे. हमें लगा कि हम मिलकर खेलेंगे लेकिन हम एक दूसरे के खिलाफ थे.''

उन्होंने कहा , ''यह देखना मजेदार होगा कि आने वाले लोग अपने रिश्तों को बचाने की कोशिश करते हैं या गेम खेलते हैं.'' इस तरह की अटकलें भी हैं कि इस बार शो को सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी प्रस्तुत कर सकती हैं.

VIDEO: मेरे सबसे अच्छे पड़ोसी मेरे माता-पिता हैं- सलमान खान


(इनपुट भाषा से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Big Boss 12, Salman Khan, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com