जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) और अनूप जलोटा (Anup Jalota)
- बिग बॉस के घर से निकलीं जसलीन
- बाहर आकर मीडिया से कही ये बात
- फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में
नई दिल्ली:
बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) में अनूप जलोटा (Anup Jalota) संग कंटेस्टेंट बनकर एंट्री लेने वाली जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) पिछले हफ्ते के इविक्शन में घर से बेघर हो गईं. जसलीन मथारू के अलावा उनके साथ मराठी बिग बॉस की विनर मेघा धाडे (Megha Dhade) भी इविक्ट हुईं. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया के सामने जाने पर जसलीन मथारू के सामने सबसे पहले एक ही सवाल सामने आया कि भजन सम्राट अनूप जलोटा संग उनका क्या रिश्ता है. इस सवाल पर जसलीन ने जबरदस्त बम फोड़ते हुए खुलासा कर दिया. उनका कहना है कि बिग बॉस में विचित्र जोड़ी की जरूरत थी और हम पहले गुरु-शिष्य की जोड़ी में जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले मैंने ही यह प्रैंक कर दिया, जिसपर अनूप जलोटा भी हैरान रह गए.
दीपिका पादुकोण ने देसी अंदाज में किया 'बाराती डांस', लाल साड़ी में यूं ढाया कहर... देखें Video
एक मीडिया रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने अनूप जलोटा (Anup Jalota) को लेकर खुलासा कर ही दिया. जसलीन ने बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले सलमान खान के सामने स्टेज पर हुए पूरे कहानी को विस्तार से बताया.
उन्होंने कहा, ''मैं ये एक बात क्लियर कर दूं कि हम (अनूप जलोटा के साथ) स्टेज पर गए और उन्होंने अनाउंस कर दिया कि जसलीन मेरी शिष्य हैं और वह स्टेज पर आए. जैसे ही मैं वहां (स्टेज पर) गई तो मुझे लगा कि एक अच्छा सा प्रैंक स्टेज पर कर देते हैं. यह मेरा ही आइडिया था वो और फिर मैंने कहा कि 3 साल से हम रिलेशनशिप में हैं. इसके बाद अनूपजी का ऐसा रिएक्शन था कि वो उस वक्त अब क्या बोले. मुझे लगा वह मजाक में वो चीज़ टाल देंगे, लेकिन वह हुई नहीं. यह पूरा माजरा क्लियर नहीं हुआ और घर के अंदर चले गए. हालांकि हम जोड़ी में गुरू-शिष्य ही गए थे.''
शाहरुख ने पत्नी गौरी संग 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड..' गाने पर मचाया धमाल, ऐश्वर्या की स्पेशल एंट्री- देखें Video
जिस बात को लेकर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) बिग बॉस में काफी बवाल हुआ और सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं. अब उसे जसलीन ने प्रैंक बताया है. फिलहाल बिग बॉस को खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं. जसलीन-मेघा के निकलने के बाद बिग बॉस में अब रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, दिपिका कक्कड़, श्रीसंत, रोहित, सोमी खान, करणवीर बोहरा और सुरभि राणा ही बची हुईं हैं. देखना होगा कि आखिर में कौन बिग बॉस के घर में कुल 8 में से टॉप 5 कंटेस्टेंट कौन होते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12, Jasleen Matharu Anup Jalota Relationship, Jasleen Matharu