बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर ने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण पल की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है. दरअसल, एक्टर की बहन ने बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (BPSC) क्लियर कर दिया है, जिसके चलते उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दीपक ठाकुर पेशे से एक सिंगर हैं, जो कई भोजपुरी गाने गा चुके हैं और सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं.
इंस्टाग्राम पर बहन ज्योति ठाकुर की कुछ तस्वीरें और बीपीएससी क्लियर करने पर अखबारों में छपी खबरों के स्क्रीनशॉट में वीडियो शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, गर्व का पल. BPSC क्लियर करके और फिर 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग पार करके हमारी छोटी बहन ज्योति अपनी पहली पोस्टिंग के तौर पे चकिया के बीपीआरओ का चार्ज ले लिया है. (जिला-पूर्वी चम्पारण) बिहार. बेस्ट विश बहन देखो अब और थोड़ा पढ़ाई-वढ़ाई का दायरा बढ़ाओ,आईएस-वाईएस बनो. काहेकी ई दिल मांगे मोर. खूब-खूब आशीर्वाद.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनकी बहन ने कमेंट में लिखा, आशीर्वाद दीजिए बस भैया की और अच्छा करें. इसके अलावा फैंस भी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जब आप अपनी बहन की वजह से जाने जाओगे. दूसरे यूजर ने लिखा, मेहनत से हर सफर आसान है बस करने का जज्बा होना चाहिए. तीसरे यूजर ने लिखा, हमारे चंपारन में ज्योति जी का वेलकम है.
Bad Newz Review: बैड न्यूज है Tripti Dimri, Vicky Kaushal और Ammy Virk की Film
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं